सोमवती अमावस्या कर्क राशि वालों के लिए लाएगा खुशियां! विशेष शुभ फल का योग
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है. आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आपकी कार्यशैली की आज सराहना हो सकती है. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि इन राशि वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है.
कर्क राशिफल, 15 जून 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 15 जून 2026 सोमवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज ज्येष्ठा अधिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है. कई सालों बाद अधिकमास में पड़ रही यह सोमवती अमावस्या कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है. आज मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जबकि शूल योग दिनभर सक्रिय रहेगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज राहुकाल का प्रभाव सुबह 7:20 बजे से 9:00 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में शुभ कार्यों से बचना उचित रहेगा. धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और शिव उपासना के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी माना जा रहा है. वहीं मानसिक रूप से चल रही परेशानियों में कमी आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है. आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आपकी कार्यशैली की आज सराहना हो सकती है. हालांकि, किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक बहस से दूर रहना बेहतर रहेगा. वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को सोच-समझकर आज निवेश करना होगा. नए सौदे करने से पहले सभी पहलुओं की जांच अवश्य करें. पुराने ग्राहकों से आज लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी.
लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. जो लोग अपने रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में थे, उन्हें स्पष्टता मिल सकती है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आपसी समझ मजबूत होगी. वहीं विवाहित जातकों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी के साथ धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी.
छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता भरा रहने वाला है. आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहने की आवश्यकता है. समय का सही मैनेजमेंट आपको सफलता दिला सकता है. शिक्षकों और अभिभावकों का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा. पढ़ाई के बीच अनावश्यक डिस्टरबेंस से आज बचें.
महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. घर-परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. विवाहित महिलाओं को दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त हो सकते हैं. सोमवती अमावस्या के अवसर पर व्रत, पूजा और दान-पुण्य करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. ऑफिस में सक्रिय महिलाओं को भी अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद, नील रंग
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज सोमवती अमावस्या के पवन पर्व के मौके पर पितरों के नाम का दान करना शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


