लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, पूरे होंगे रुके काम…मेष राशि में आज बनेगा शूल योग
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 15 June 2026 : मेष राशि स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण प्रदान करेंगे. आज मास ज्येष्ठ है. तिथि अमावस्या है. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:49 तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों के प्यार और रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. कोई भी बात आवेग में आकर कहने से बचें. प्रमोशन, सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं.
Aaj Ka Mesh Rashifal 15 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज शूल योग का प्रभाव रहेगा. शूल योग रुका हुआ काम पूर्ण करने के साथ ही आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि अमावस्या है, जो 8:26 तक रहेगा. उसके उपरांत प्रतिपदा हो जाएगा. नक्षत्र मृगशिरा है. करण नाग और किस्तुघ्न है. पक्ष कृष्ण, योग शूल गण्ड और वार सोमवार है. आज सूर्योदय 5:22 पर, सूर्यास्त 7:20 पर होगा. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:49 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य किए जाने पर उसका अच्छा लाभ मिलेगा है. अशुभ समय राहुकाल 7:07 से लेकर 8:52 तक रहेगा. इसमें किया गया काम शुभ फल प्रदान नहीं करता है. नया काम करने से बचें. दिशाशूल पूर्व दिशा में होगा.
कैसा रहेगा घर का माहौल
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के प्यार और रिश्तों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. दूर रहने वाले साथी से सुखद संवाद से अच्छा महसूस होगा. अविवाहित जातकों के लिए किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने का अवसर मिल सकता है. बातचीत बेहतरीन रखें. कोई भी बात आवेग में आकर कहने से बचें. मतभेद बन सकता है. परिवार में धार्मिक और शुभ कार्यों की चर्चा हो सकती है. पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. घर का वातावरण सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा.
मिलेगा रुका पैसा
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाग्य के साथ मिलने से आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. निवेश और नई योजनाओं से दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी और करियर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रमोशन, सम्मान व नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए दूर क्षेत्रों का या ऑनलाइन माध्यम से योग बन सकते हैं. लाभ के योग बन सकते हैं.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


