Aaj Ka Panchang 14 June 2026:अधिकमास श्राद्ध अमावस्या, रविवार व्रत, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 14 June 2026:अधिकमास श्राद्ध अमावस्या, रविवार व्रत, देखें मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 June 2026: आज अधिकमास श्राद्ध अमावस्या है. इसे दर्श अमावस्या भी कहते हैं. अधिकमास श्राद्ध अमावस्या के सा​थ आज सूर्य पूजा और रविवार व्रत है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी ​तिथि, रोहिणी नक्षत्र, शुकुनि करण, धृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. आज के दिन पितरों के लिए श्राद्ध, पिंडदान, पंचबलि कर्म आदि करें, इससे वे तृप्त होंगे और आपको आशीर्वाद देंगे. आज के दिन पितर पितृ लोक से धरती पर आते हैं ताकि उनकी संतान उन्हें तर्पण, श्राद्ध आदि से तृप्त करे. जो ऐसा नहीं करता है, उसे पितरों की नाराजगी का भागी बनना पड़ता है. शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में पितरों के लिए दीपक जलाएं.

आज रविवार व्रत में सूर्य देव को जल अर्पित करें. सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और सूर्य मंत्र का जाप करें. रविवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. सूर्य मंत्र का जाप रुद्राक्ष या लाल चंदन की माला से करें. आज के दिन लाल फूल, लाल फल, लाल चंदन, तांबा, गुड़, गेहूं आदि का दान करें. पिता और घर के बड़े लोगों की सेवा करें. आपकी कुंडली का सूर्य दोष दूर होगा. करियर में परेशानी चल रही है तो अपको सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 जून 2026

आज की तिथि- चतुर्दशी – 12:19 पी एम तक, फिर अमावस्या
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 10:14 पी एम तक, उसके बाद मृगशिरा
आज का करण- शकुनि – 12:19 पी एम तक, चतुष्पाद – 10:21 पी एम तक, फिर नाग
आज का योग- धृति – 01:15 पी एम तक, उसके बाद शूल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:20 पी एम
चन्द्रोदय- 05:10 ए एम, 15 जून
चन्द्रास्त- 06:44 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:41 पी एम से 03:37 पी एम
अमृत काल: 07:26 पी एम से 08:50 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, 15 जून से 12:42 ए एम, 15 जून

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:52 ए एम से 10:37 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:37 ए एम से 12:21 पी एम
शुभ-उत्तम: 02:06 पी एम से 03:51 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:20 पी एम से 08:35 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:35 पी एम से 09:51 पी एम
चर-सामान्य: 09:51 पी एम से 11:06 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:37 ए एम से 02:52 ए एम, जून 15
शुभ-उत्तम: 04:08 ए एम से 05:23 ए एम, जून 15

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
गुलिक काल- 03:51 पी एम से 05:35 पी एम
राहुकाल- 05:35 पी एम से 07:20 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:28 पी एम से 06:24 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 12:19 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed