मिथुन राशिफल: 12 जून को बन रहा महालक्ष्मी योग! जानिए आज का राशिफल
Last Updated:
Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के जीवन में आज कुछ खास होने वाला है. ज्योतिष के अनुसार, आज के दिन मिथुन राशि वाले लोगों के हाथ और एडी में चोट लगने की संभावना है, इसलिए आपको काम करते हुए या चलते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.
देहरादून: आज 12 जून यानी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे और मंगल के साथ 11वें स्थान पर बैठकर महालक्ष्मी योग का निर्माण करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में 11वें स्थान को बेहद शुभ माना जाता है, जहां बैठे ग्रहों की दिव्य कृपा राशि पर पड़ती है. इस समय मंगल और चंद्रमा दोनों की शुभ दृष्टि मिथुन राशि के जातकों पर पड़ रही है.
भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि 12 जून को चंद्रमा मेष राशि के ऊपर विराजमान है. उन्होंने कहा कि इस समय चंद्रमा मंगल के साथ 11वें स्थान पर बैठे हैं और महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि 11वां स्थान ऐसा स्थान है, जिसमें कोई भी ग्रह बैठा होगा, उसकी दिव्या कृपा राशि पर हो जाती है. उन्होंने कहा कि इस समय मंगल की कृपा दृष्टि मिथुन राशि वाले जातकों पर पड़ रही है.
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही चंद्रमा की दृष्टि भी मिथुन जातकों पर पड़ रही है, लेकिन अगर चंद्रमा 11वें स्थान पर है तो केतु को नष्ट कर देता है. इस समय केतु तीसरे स्थान पर बैठा है, जिसे पराक्रम स्थान कहा जाता है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण अपने अपने भाई- बहन के साथ मधुर सम्बन्ध नही होंगे. आज के दिन मिथुन राशि वाले लोगों के हाथ और एडी में चोट लगने की संभावना है, इसलिए आपको काम करते हुए या चलते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.
सास-बहू के टकराव और पति-पत्नी में झगड़े
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मंगल और चंद्रमा के ऊपर केतु की दृष्टि पड़ रही है. मंगल पत्नी, चंद्रमा माता और केतु रुकावट का प्रतीक माना जाता है. अगर आप मिथुन राशि वाले पति हैं, तो आपको प्यार राशन कार्ड की तरह मिलेगा, लेकिन कोई रुकावट रह सकती है. पति-पत्नी को बहुत प्यार करेगा, लेकिन चंद्रमा यानी मत उन दोनों के बीच दखल देंगी. इस तरह माता और सास की दखलंदाजी से पति-पत्नी के बीच के संबंध खराब हो सकते हैं.
उन्होंने कहा कि यह समय अतिगण योग में चल रहा है. आप संबंधों को बचाए रखने के लिए पति-पत्नी एक दूसरे की बातों को समझें और शांत रहें. मिथुन जातक आज के दिन बहसबाजी से बचें. अगर आप अपने व्यवहार में यह बदलाव लाकर चलते हैं, तो आने वाले समय में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आपके रिश्ते भी मधुर बने रहेंगे.
विदेश यात्रा का मौका
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि ऐसे मिथुन जातक जिनकी अभी नई शादी हुई है, उन लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि पति अपना निवेश स्थान बदलेगा या विदेश यात्रा की ओर अग्रसर होगा. अगर आपके घर में छोटा भाई है तो वह भी विदेशी यात्रा पर जा सकता है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


