विरोधियों से सावधान, प्रेमिका से मिटेगी दूरी…मेष राशि के लिए आज मिलाजुला दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 June 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, विश्वास और दृढ़ संकल्प देंगे. चंद्रमा चौथे भाव में गोचर करेंगे. इससे घर, परिवार और माता से जुड़ी चीजों में लाभ मिलेगा. सूर्य आपके साहस और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएंगे. विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि ग्रहों का अनुकूल प्रभाव होने की वजह से संपत्ति में वृद्धि और घर में शांति रहेगी. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पुराने मतभेद खत्म होंगे.
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज पराक्रम योग बनेगा. पराक्रम योग साहस, संचार और शक्ति प्रदान करेगा. नौकरी में दिन सामान्य रहेगा. आज ऋतु ग्रीष्म है. माष ज्येष्ठ है. तिथि नवमी है. नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है. पक्ष कृष्ण है. योग कृति है. सूर्योदय 5.22 पर और सूर्यास्त 7.17 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.48 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया काम कर सकते हैं. शुभ काम, मांगलिक काम या फिर सांस्कृतिक से जुड़ा हुआ कार्य कर सकते हैं. यह बेहतर फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 3.39 से 5.33 दोपहर तक रहेगा. इसमें कोई नया या शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.
कैसा रहेगा परिवार का माहौल
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. अत्यधिक चिंता और भावनात्मक तनाव लेने से बचें. पेट और पाचन से जुड़ी हुई हल्की परेशानी हो सकती है. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पुराने मतभेद खत्म होंगे, उसे सुलझाने का अच्छा अवसर मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार में सहयोग और स्नेह बना रहेगा. मां की पैसों से आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे. घर में शांति और सुकून का वातावरण रहेगा.
इससे करें परहेज
आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. घर, वाहन व संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं. निवेश जुड़े हुए मामलों में विशेष सावधानी रखें. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. हालांकि, पैसों को खर्च करने से पहले विशेष ध्यान दें. अनावश्यक खर्च न करें. नौकरी और करियर में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है. विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं. रियल स्टेट, भूमि और गृह से जुड़े कार्यों में लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


