मिथुन राशि वालों के लिए शुरू हुआ 'गोल्डन पीरियड', आज चमकेगी लव लाइफ और करियर

मिथुन राशि वालों के लिए शुरू हुआ 'गोल्डन पीरियड', आज चमकेगी लव लाइफ और करियर

Last Updated:

Mithun Rashifal Today 9 June 2026: ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज 9 जून यानी मंगलवार का दिन है. उन्होंने कहा न्यूमरोलॉजी के अनुसार 9 अंक मंगल का ही प्रतीक होता है. उन्होंने कहा कि 9 नंबर को पूर्ण अंक कहा जाता है क्योंकि आप उसमें जितना भी नम्बर जोड़ लीजिए उसका कुल योग वही आता है.

Mithun Rashifal Today 9 June 2026: आज 9 जून यानी मंगलवार का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए बेहद खास और बड़े बदलावों वाला साबित होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज बुध, शुक्र और बृहस्पति की विशेष स्थिति के कारण मिथुन राशि के लोगों के जीवन, लव लाइफ, करियर और व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है. इस लेख में देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय से जानिए कि ग्रहों और नक्षत्रों का यह महासंयोग आपके लिए क्या नई सौगातें और चुनौतियां लेकर आया है.

अंक ज्योतिष और प्रीति योग का अनोखा संयोग
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज 9 जून यानी मंगलवार का दिन है. उन्होंने कहा कि न्यूमरोलॉजी (अंक ज्योतिष) के अनुसार 9 अंक मंगल का ही प्रतीक होता है. उन्होंने कहा कि 9 नंबर को पूर्ण अंक कहा जाता है क्योंकि आप उसमें जितना भी नंबर जोड़ लीजिए, उसका कुल योग वही आता है. उदाहरण के लिए, अगर 9 में 1 नंबर जोड़ा जाता है तो 9 साथ मिलकर 10 बनता है. उन्होंने कहा कि 10 के दोनों नंबर का योग किया जाता है तब एक आता है, ऐसे ही अगर 9 में 2 जोड़ने पर 11 बनता है जिसके दोनों नंबरों का योग दो बनता है.

उन्होंने कहा कि मंगल के दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जो मिथुन राशि वाले लोगों के लिए एक सुखद योग का निर्माण कर सकता है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि प्रीति योग के नाम से ही आपको समझ आ रहा होगा कि यह प्रीति यानी प्यार से संबंधित है. उन्होंने कहा कि इस योग के बनने से मिथुन राशि वाले जातकों के प्रेम संबंधों में मिठास या खटास आ सकती है, इसीलिए आप अपने रिलेशनशिप को मजबूती के साथ पकड़कर चलें. उन्होंने कहा कि इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है.

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और बृहस्पति का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा है कि वैदिक ज्योतिष में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र को सत्ताइस नक्षत्रों में पच्चीसवें स्थान पर रखा जाता है. अपनी रहस्यमयी और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए यह नक्षत्र जाना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं. उन्होंने कहा कि इस समय बृहस्पति की ग्रोथ जो चल रही है, उससे मिथुन जातकों को विदेशी लाभ, यश और कीर्ति में लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि मिथुन राशि में बुध राशि के ऊपर बैठा हुआ है और शुक्र का गोचर बदलकर बृहस्पति के साथ आ गया है.

मिथुन राशि का ‘गोल्डन पीरियड’ और राहु की दृष्टि
उन्होंने कहा कि अगर बुध लग्न में ही बैठा हो तो इससे जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है क्योंकि हम सूर्य लग्न और चंद्र लग्न दोनों ही लग्न को मानते हैं. उन्होंने कहा कि बुध मिथुन राशि में बैठा है इसीलिए वह राशि को अपनी शक्ति दे रहा है, इसलिए इन जातकों के लिए यह समय गोल्डन पीरियड की तरह है क्योंकि ऐसा जातक पानी में पत्थर को तैरा सकता है, उसके मुंह से कुछ निकलता है तो कई बार वह सही हो जाता है.

उन्होंने बताया कि अभी भी बुध के ऊपर राहु की दृष्टि है, इसलिए बुद्धि में जड़ता आ जाती है और मिसकम्युनिकेशन की परेशानी भी उसे होने लगती है. वहीं दूसरी ओर, मिथुन राशि पर ग्रहों के ऐसे प्रभाव देखने के लिए मिल सकते हैं जिसमें लोग नए आविष्कार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बुध के स्वामी गणपति हैं, इसलिए मिथुन जातकों को चाहिए कि वह भगवान गणेश को प्रसन्न करें ताकि बुध उन पर अच्छा प्रभाव डाल सके.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed