दैनिक राशिफल: मिथुन राशि वाले लेन-देन में बहुत सतर्क रहें तो कन्या वालों के घर पर उत्सव जै

दैनिक राशिफल: मिथुन राशि वाले लेन-देन में बहुत सतर्क रहें तो कन्या वालों के घर पर उत्सव जै

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा रह सकता. अपने अनुरूप परिस्थितियों को ढालने मे बहुत सूझबूझ की जरुरत रहेगी, पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रह सकती है.
जॉब को लेकर आज अधिक सजगता रखनी होगी, व्यापारिक विस्तार और लोगो से संपर्क बनाने का दिन है. गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. रिश्तों मे सहजता रहेगी और मेलजोल से मनोबल बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. आर्थिक जोखिम ना उठाएं. आज भगवान राम का पूजन करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% साथ रहेगा.

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. लोगों का आपके प्रति नजरिया बदलेगा, अपने काम को लेकर जितना सजग रहेंगे उतना ही सफल रहेंगे. आज व्यापारिक
भागदौड़ और रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जो आर्थिक उन्नति और धन लाभ के योग फली भूत करने मे सहायक सिद्ध होगी. जॉब मे लोगों पर आश्रित होने की बजाए स्वयं अपने हाथो मे कमान रखें. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. स्वाथ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है. आज शिव परिवार के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 80% तक रहेगा.

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वाले के कार्यों को आज रफ्तार मिलेगी, वहीं लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी. जॉब के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र के कार्यों की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है. वही व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी लेकिन धन के लेन-देन में आज बहुत सतर्क रहें. विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चले आ रहें प्रयास सफल होंगे और भाग्य का साथ बढ़-चढ़कर मिलेगा. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान का दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों का बीते दिनों की अपेक्षा आज कार्यक्षेत्र में और आर्थिक पक्ष को लेकर योग कारक ग्रहों का साथ मिलेगा. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. उपहार या सम्मान प्राप्त करने का दिन होगा. शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. व्यापारिक वृद्धि के लिए भी प्रयास आज सार्थक रहेंगे. रिश्तों मे चली आ अनबन खत्म होगी, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 78% तक रहेगा.

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और कार्य क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी. आज आप मनोभाव को कमजोर ना करें, दोपहर के बाद से कुछ स्थिति में सुधार आएगा. अपनी क्षमताओं पर विश्वास रख आगे बढ़ें, व्यापार के विस्तार के लिए आज मेहनत करने पर सफलता प्राप्त कर पाएंगे. रिश्तों में आज सहजता रहेगी. नए लोगों से आज संपर्क बढ़ेगा.यात्राओं का योग भी बनता दिख रहा है, संतान की तरफ से स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ भी 54% तक रहेगा. भगवान शिव की पूजा अर्चना करें.

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों का आज लंबे समय से हो रहा है इंतजार खत्म होगा, आपके कार्यों को लोगों की सराहना मिलेगी. व्यक्तिगत तौर पर मनोबल में वृद्धि होगी. किसी भी प्रकार के नए निर्णय या नये प्रयास के लिए दिन अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. घर पर आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा सा सतर्क रहने का दिन है. योग कारक ग्रहों की अनुकूलता से भाग्य का साथ 80% तक रहेगा. सोमवार का व्रत करें और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें.

तुला राशिफल
तुला राशि वाले आज कार्य प्रणाली में बहुत अधिक बदलाव ना करते हुए, नए प्रयोगो की जगह, पारंपरिक ढंग से कार्य करने पर अधिक सफलता प्राप्त होगी. नियमों के उल्लंघन की बजाए पालन करते हुए जॉब में आगे बढ़ें तो आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलेगा और विरोधी भी शांत रहेंगे. नए प्रयासों और निर्णय के लिए दिन कमजोर रहेगा. वही व्यापारिक अनुकूलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी, कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लव लाइफ में लंबे समय से चली आ रही दूरी खत्म होगी. सोमवार व्रत करें और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. भाग्य का साथ 53% तक रहेगा.

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मेहनत भरा रह सकता है. कार्य करने की क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है, पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता बढ़ेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. बीते दिनों से चली आ रही कोई बड़ी उलझन आज आप समाप्त कर पाएंगे. जॉब के लिए आज के दिन सामान्य से थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, व्यापारिक विस्तार उत्तम रहेगा. लेन-देन बना रहेगा और आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा. भगवान शिव की पूजा अर्चना करें.

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यों को पूरा होने में आज कुछ अड़चन आपको तनाव दे सकती है. आपकी सकारात्मक सोच और कार्य करने का ढंग आज सम्मान में वृद्धि देगा. यात्रा के भी योग दिख रहे हैं. खासकर व्यापारिक विस्तार को लेकर भाग दौड़ रहेगी. सामाजिक कार्यों को करने से सम्मान में वृद्धि होगी. लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन सहज रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 67% तक रहेगा. सोमवार व्रत करें और भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें.

मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज परिवर्तन के योग बन रहे हैं. बहुत अधिक उत्साहित हुए बिना अपनी बुद्धि विवेक से निर्णय लेंगे सफलता अवश्य प्राप्त होगी. लोगों के उकसाने या गलत सीख को लेकर आगे बढ़ने से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, इसलिए विरोधियों से सजग रहें. आप अनुभवी लोगों की राय जरूर लें. जॉब में विरोधी सक्रिय रहेंगे, वहीं व्यापार के विस्तार में अधिक सूझबूझ की आवश्यकता है. धन लाभ की स्थितियों व आय की निरंतरता बनी रहेगी और रिश्तों को लेकर दिन सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा. भगवान शिव की पूजा करें और प्रदोष काल में शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें.

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लंबे समय से किसी इच्छा की पूर्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक पक्ष की संतुष्टता के लिए थोड़े अधिक प्रयास करने पड़ेंगे. जॉब या व्यापार में आज कोई नए प्रयोग ना करें. आधिकारिक वर्ग से भी अनबन होने की आशंका बन रही है, सजग रहें. रिश्तों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा. दांपत्य जीवन सहज रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है. अपनी मेहनत पर विश्वास कर आगे बढ़ें और किसी पुराने दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं. आज भाग्य का साथ 62% तक रहेगा. सोमवार का व्रत करें और भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें.

मीन राशिफल
मीन राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग कर सकते हैं. विस्तार को लेकर आज का दिन अनुकूल है. आधिकारिक वर्ग से बात करने और नए लोगों से संपर्क बढ़ाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे, वहीं जॉब में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार के लिए प्रयास फलीभूत होंगे और आज कार्य क्षमताओं को बढ़ाने का दिन रहेगा. आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी और दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा. संतान पक्ष के दायित्वों की पूर्ति करेंगे. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed