ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, लेकिन लव लाइफ में 'ग्रहण दोष' खड़ी न कर दे परेशानी

ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान, लेकिन लव लाइफ में 'ग्रहण दोष' खड़ी न कर दे परेशानी

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि शाम को शुक्र का कर्क राशि में होने वाला गोचर आपके प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन में मधुरता लाएगा. हालांकि, दिन के समय चंद्रमा-राहु के ग्रहण दोष के चलते जीवनसाथी या पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें.

Mithun Rashifal Today 8 June: आज 8 जून और महीने का दूसरा सोमवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पूरे दिन द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी. आज चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे, जहां पहले से मौजूद राहु के साथ उनकी युति होने से ‘चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष’ भी लगा रहेगा. इसके साथ ही, आज शाम 05 बजकर 43 मिनट पर सुख, वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि ग्रहों के इस बड़े उलटफेर और विशेष संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई मोर्चों पर बड़ा फायदा दिलाने वाला साबित होगा.

करियर में खुलेंगी राहें तो समाज में बढ़ेगा सम्मान
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है. उन्होंने कहा कि अगर आप सामाजिक कार्यों या राजनीति से जुड़े हैं, तो आज आपको समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठा का बड़ा लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि मिथुन जातकों की लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अपनी बुद्धिमत्ता के कारण सराहना मिलेगी.

उन्होंने कहा है कि अधिमास चल रहा है, इसीलिए मिथुन राशि वाले जातकों को दान करना चाहिए और अपने मन को पवित्र रखकर धार्मिक कार्यों में भी लगना चाहिए, इससे आपके काम अच्छे होंगे. उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि अचानक आपके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जिससे आपका मन परेशान हो सकता है. आप जिस काम में लगे होंगे उसमें अचानक कोई बाधा भी आ सकती है, इसलिए आपको डिप्लोमेटिक (कूटनीतिज्ञ) बनकर काम करना होगा.

शत्रुओं से सतर्कता भी आपके लिए जरूरी
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी मिथुन जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है. पहले किया गया कोई भी निवेश आज आपको बेहतरीन रिटर्न और बड़ा मुनाफा दिला सकता है. उन्होंने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. कारोबार में आज मिथुन जातकों को अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से बेहद सावधान रहना होगा. विरोधी आप पर हावी होने या दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर नीति और सूझबूझ के दम पर हर मुश्किल परिस्थिति से सफलतापूर्वक बाहर निकल जाएंगे.

पति-पत्नी के रिश्तों में आएगी मिठास
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि शाम को शुक्र का कर्क राशि में होने वाला गोचर आपके प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन में मधुरता लाएगा. हालांकि, दिन के समय चंद्रमा-राहु के ग्रहण दोष के चलते जीवनसाथी या पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं. इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. शाम के बाद स्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में होंगी और रिश्तों में आपसी समझ व प्रेम बढ़ेगा.

काम के प्रेशर से बढ़ सकता है मानसिक तनाव
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चंद्रमा और राहु की युति के चलते आपके मन में थोड़ा असमंजस या अज्ञात भय रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है, लेकिन योग और ध्यान का सहारा लेकर आप खुद को शांत रख सकते हैं. उन्होंने सलाह दी है कि गाड़ी चलाते समय भी आप आज थोड़ी सावधानी बरतें. मिथुन राशि के लिए ज्योतिषाचार्य संजय शुभ रंग हरा बताते हैं, जो आज आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि आज सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें, जिससे ग्रहण दोष का नकारात्मक प्रभाव पूरी तरह खत्म हो जाता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed