कन्या राशि वालें जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, सही समय पर करें काम, राहु काल से बचें
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 7 june 2026: नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी परीक्षा या भर्ती परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
परमजीत/देवघर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों, नक्षत्रों, तिथि और योग का विशेष प्रभाव पड़ता है. इन्हीं खगोलीय स्थितियों के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज शतभिषा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में रहेगा, जिसका प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
आज का दिन कई मामलों में शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ बातों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि वालों को आज अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए. छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से बहस या विवाद करने से बचें. अनावश्यक टिप्पणियां या बेतुकी बातें आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं.
जानिए आज शुभ अशुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य, नया काम, निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. वहीं शाम 5 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 06 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस समय किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा.
आर्थिक मामलों में आज आप मजबूत रहेंगे
व्यापार और आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी अच्छा रहने की संभावना है. कारोबार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं का फायदा मिल सकता है. हालांकि, आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के बावजूद मन किसी बात को लेकर थोड़ा चिंतित या परेशान रह सकता है.
छात्रों को मिल सकता है शुभ समाचार
नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या किसी परीक्षा या भर्ती परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
शांत रहेगा घर का माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. छुट्टी का आनंद लेने के लिए परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है. घर में आपसी सहयोग और प्रेम का वातावरण बना रहेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी आज सकारात्मकता देखने को मिलेगी. जीवनसाथी आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे और भावनात्मक रूप से आपका साथ देंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. कुछ जातक अपने साथी के साथ डिनर डेट या किसी खास कार्यक्रम का आनंद भी ले सकते हैं.
छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. खानपान का ध्यान रखें और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ, पारिवारिक सुख और सकारात्मक अवसरों से भरपूर रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


