आज का पंचांग: आज अधिकमास गुरुवार व्रत, विष्णु पूजन से दूर होंगे दोष, पंचांग से जानें शुभ व

आज का पंचांग: आज अधिकमास गुरुवार व्रत, विष्णु पूजन से दूर होंगे दोष, पंचांग से जानें शुभ व

होमताजा खबरधर्म

गुरुवार व्रत, विष्णु पूजन से दूर होंगे दोष, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 June 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. 4 जून को प्रतिपदा तिथि पर अभिजीत और विजय मुहूर्त का संयोग दुर्लभ अवसर बन रहा है. हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए विष्णु पूजन से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का संचार होता है. पंचांग से जानें गुरुवार 4 जून का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

Zoom

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 June 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि दिन गुरुवार है. हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान नारायण और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने और गुरु ग्रह को मजबूत करने वाले उपाय अपनाने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, बव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, धन, संतान, विवाह और सम्मान का कारक माना गया है इसलिए गुरुवार का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं. उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, शांति और समृद्धि बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह को शुभ ग्रहों का राजा कहा जाता है. अगर कुंडली गुरु मजबूत हो तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान, उच्च पद और आर्थिक सफलता प्राप्त होती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मान्यता है कि गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है. गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले या हल्के पीले रंग के वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान को शुद्ध कर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. भगवान विष्णु को गंगाजल अर्पित करें और पीले फूल, चंदन और अक्षत चढ़ाएं. केले का भोग लगाएं. फिर घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. विष्णु सहस्रनाम या श्रीहरि की आरती का पाठ करें. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण करें. श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए विष्णु पूजन से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का संचार होता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 4 जून 2026
आज की तिथि- चतुर्थी – 11:30 पी एम तक, फिर पंचमी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 03:41 ए एम, 5 जून तक, फिर श्रवण नक्षत्र
आज का करण- बव – 10:27 ए एम तक, बालव – 11:30 पी एम तक, कौलव
आज का योग- शुक्ल योग – 09:03 ए एम तक, ब्रह्म योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- धनु उपरांत मकर राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:16 पी एम
चन्द्रोदय- 10:44 पी एम
चन्द्रास्त- 08:19 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 4 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:39 पी एम से 03:34 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:15 पी एम से 07:35 पी एम
अमृत काल: 08:34 पी एम से 10:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 ए एम से 12:41 ए एम, 5 जून

शिववास: कैलाश पर – 11:30 पी एम तक, फिर नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 4 जून 2026
राहुकाल: 02:04 पी एम से 03:48 पी एम
यमगण्ड: 05:24 ए एम से 07:08 ए एम
गुलिक काल: 08:52 ए एम से 10:36 ए एम
वर्ज्य: 09:53 ए एम से 11:40 ए एम
दुर्मुहूर्त: 10:02 ए एम से 10:57 ए एम
दिशाशूल: दक्षिण

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed