कन्या राशि वालों पर आज बरसेगी मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु की कृपा, अधूरे काम होंगे पूरे

कन्या राशि वालों पर आज बरसेगी मां लक्ष्मी-भगवान विष्णु की कृपा, अधूरे काम होंगे पूरे

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 4 june 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे….

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रहों, नक्षत्रों और तिथियों की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है, जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे. ज्योतिष की दृष्टि से यह दिन कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. हालांकि, दिन की शुरुआत में राहु काल का विशेष ध्यान रखना होगा. आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 09 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. सुबह 11 बजकर 12 मिनट से दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. इस समय में किए गए मांगलिक और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की आज का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कराने वाला रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरे होने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं. यदि किसी काम को लेकर कई दिनों से प्रयास कर रहे थे और सफलता नहीं मिल रही थी तो आज परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है. कारोबार में नई संभावनाएं बनेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जो लोग अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.

व्यापार में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
आर्थिक मामलों की बात करें तो आज निवेश के लिए अच्छा दिन माना गया है. यदि आप प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या किसी अन्य क्षेत्र में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां लाभ देने वाली रह सकती हैं. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक रहेगा. धन संबंधी मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी. पुराने आर्थिक विवादों या अटके हुए पैसों के मिलने की संभावना भी बन सकती है. कुल मिलाकर धन और करियर के लिहाज से दिन शुभ संकेत दे रहा है.

धर्मिक कार्यों में बढ़ेगी रूचि
पारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन ईश्वर की भक्ति में अधिक लगेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मबल और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

बॉस आपके कार्यों से रहेंगे खुश
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे और आपकी पहचान पहले से अधिक मजबूत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा और हर काम को पूरे उत्साह के साथ करने की ऊर्जा मिलेगी.

यात्रा करने से आज बचें
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बेहतर महसूस करेंगे. अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि यात्रा के दौरान परेशानी या नुकसान होने की संभावना बन सकती है. इसलिए जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें. कुल मिलाकर आज का दिन सुख, समृद्धि, सम्मान और सफलता लेकर आने वाला साबित हो सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed