आज पार्टनर को दिया छोटा सा गिफ्ट बना देगा दिन खास! जानें वृषभ वालों का कैसा रहेगा गुरुवार?

आज पार्टनर को दिया छोटा सा गिफ्ट बना देगा दिन खास! जानें वृषभ वालों का कैसा रहेगा गुरुवार?

Last Updated:

Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक स्वभाव से काफी मिलनसार होतें है. ऐसे लोग अपने मधुर वाणी के कारण सबका मन मोह लेते है. आप ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बना सकते हैं. यदि आप स्टूडेंट्स है तो आज अपना फोकस आप पढ़ाई पर रखें.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 4 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उतराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में संचरण कर रहें हैं. वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक स्वभाव से काफी मिलनसार होते हैं. ऐसे लोग अपने मधुर वाणी के कारण सबका मन मोह लेते है. आप ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बना सकते हैं. यदि आप स्टूडेंट्स है तो आज अपना फोकस आप पढ़ाई पर रखें.

आज वृषभ वाले नई ऊर्जा के साथ करेंगे काम

वृषभ राशि के जातक आज नई ऊर्जा के साथ पूरे दिन काम करेंगे. आज आप चाहें तो बिजनेस से जुड़े बड़े और अहम फैसले लें सकते हैं. यदि आप कपड़े या चावल से जुड़ा व्यवसाय करते हैं तो उससे आपको बंपर फायदा भी होगा. जो लोग नौकरी कर रहें है आज वो काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप ऑफिस में बात विवाद से बचें. वरना इसका खामियाजा आपको उठाना पड़ेगा. यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहें हैं तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ वक्त के लिए जरूर टाल दें.

सोने में कर सकतें है निवेश

वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो सोने या चांदी में पैसा निवेश कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है. इसके अलावा यदि आप आप शेयर बाजार में निवेश की सोच रहें है तो आप इससे पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

पार्टनर को जरूर दें तोहफा
वृषभ राशि के जातक का लव लाइफ आज खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आप दोनों के रिश्ते मधुर होंगे.

केले के जड़ में करें पूजा 

आज आपका शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक केले के जड़ में गुड़ और चने की दाल डालकर पूजा करेंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed