Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, इन 3 राशि के लोग झगड़े से बचें
Today Horoscope 4 June 2026: आज गुरुवार का दिन है और दिनांक 4 जून 2026 है. आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. यूपी के कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु एवं बृहस्पति की उपासना का विशेष महत्व है. आज कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को खर्च, तनाव और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा. चलिए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और गुरुवार के ज्योतिष उपाय.
मेष का राशिफल
आज का दिन आर्थिक उन्नति का है. पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा, सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे. आज आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा. आज आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी, जो काम के बोझ को बढ़ा देंगी. जॉब में सहकर्मियों से सामंजस्य बनाकर रखें, विशेष रूप से दोपहर तक. व्यापारिक वर्ग के लिए धन का लेन-देन बना रहेगा. आयात-निर्यात के कामों को लेकर सहजता आएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, रिश्तों में मधुरता रहेगी. भाग्य का साथ 66% है. आज सूर्य नमस्कार कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ का राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा. मानसिक तनाव कुछ कम होगा. कार्यों में सहजता आएगी. लंबे समय से चले आ रहे प्रयासों को सफलता मिलेगी. जो लोग जॉब में हैं, वे अपने बुद्धि-विवेक से मिल रही विपरीत परिस्थितियों से भी आसानी से निकलकर अपने कामों को पूरा कर पाएंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए आर्थिक उन्नति के प्रयास सार्थक रहेंगे. बाहरी आय के स्रोत भी खुलेंगे. संतान पक्ष को लेकर आज कुछ खर्च बढ़ सकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी, आपसी तालमेल बनेगा. स्वास्थ्य के लिए दिन उत्तम है. कोई पुरानी परेशानी आज खत्म होती दिखेगी. भाग्य का साथ 56% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन का राशिफल
आज का दिन बाहरी आकर्षण और सुख-सुविधाओं की लालसा को बढ़ाएगा. वहीं खर्च को लेकर आज विशेष ध्यान रखें. जॉब में यथास्थिति कायम रहेगी. आपके प्रति लोगों की सकारात्मक सोच बनेगी. किसी भी प्रकार के परिवर्तन से आज बचें. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन सामान्य से उत्तम रहेगा. अवसर बढ़कर मिलेंगे, बस उनसे लाभ अर्जित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है. रिश्तों को लेकर थोड़ा अनबन रह सकती है. भाग्य का साथ 55% है. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क का राशिफल
आज बीते दिनों से चले आ रहे प्रयास सफल होंगे. जॉब की तलाश के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. आपके त्वरित निर्णय और क्षमताओं के बल पर ही व्यापार हो या जॉब, दोनों में ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट आपको मिल सकते हैं. आज रिश्तों में निकटता आएगी. संतान पक्ष से कुछ सुखद समाचार मिल सकता है. दिमाग में आ रही अर्चनाएं आज दूर होती दिखेंगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 60% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह का राशिफल
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. एक अच्छे लीडर के रूप में आज आपका कार्य सराहा जाएगा. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें किसी विशेष और बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. इसलिए उच्च मनोबल रखें. हालांकि, विरोधी भी आज सक्रिय हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. अचानक से कोई परिवर्तन सामने आ सकता है, जिसके कारण कोई निर्णय भी लेना पड़ सकता है. रिश्तों में गलतफहमियों के चलते तनाव मिल सकता है. लेन-देन और निवेश को लेकर भी आज सजगता बरतें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम है. भाग्य का साथ 56% है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशि का राशिफल
आज का दिन आपके मान-सम्मान और यश को बढ़ाएगा. कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर पाएंगे. जो लोग जॉब में हैं, उनके टारगेट पूरे होंगे. पर सहकर्मियों से कुछ मतभेद तनाव दे सकते हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. कोई बड़ा निवेश या प्रोजेक्ट करने से पहले जरूर सोच-विचार करें. आपसी संबंधों को बढ़ाते हुए रिश्तों में मधुरता लाने का प्रयास करना चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 54% है. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला राशि का राशिफल
आज आर्थिक पक्ष को लेकर उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं. सोचे हुए कामों को पूरा करने में थोड़ा संघर्ष और विलंब अनुभव करेंगे. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से आज बचें. मान-सम्मान का ध्यान रखें. जॉब और व्यापार दोनों सामान्य रहेंगे. पर जो लोग आज नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर जा सकता है. वहीं रिश्ते सामान्य रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. भाग्य का साथ 52% है. आज दिन की शुरुआत भगवान हनुमान का ध्यान करके करें.
वृश्चिक राशि का राशिफल
आज उच्च मनोबल और आत्मिक शक्ति से आपके सभी कार्य सफल होंगे. लेन-देन और व्यापारिक गति तेज रहेगी. कार्यक्षेत्र में आप अपना वर्चस्व बढ़ा पाएंगे. वहीं जॉब में विरोधी कुछ प्रबल रहेंगे, इसलिए एकाग्रता से अपने कामों पर ध्यान दें. तनाव से बचें. स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें. रिश्तों के लिए सामान्य स्थिति रहेगी. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. भाग्य का साथ 58% है. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि को आज कुछ विशेष सजगता से रहने की आवश्यकता है. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. काम के बोझ के चलते तनाव रह सकता है. वहीं कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग भी कम मिलता दिख रहा है. आर्थिक पक्ष को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने से आज बचें. आधिकारिक वर्ग से सामंजस्य बनाकर चलें. वहीं व्यापारिक गति के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पर किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट या बड़े पेमेंट को लेकर विलंब हो सकता है. भाग्य का साथ 49% है. आज विघ्नहर्ता भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि के लिए आज पराक्रम भरा दिन रहेगा. यात्राओं के योग बनते दिख रहे हैं. कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं, पर आपका मनोबल और कार्यशैली आपको आज निश्चित रूप से सफल बनाएगी. अनुशासित और सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अधिक अनुकूलताएं रहेंगी. वहीं व्यापारिक वर्ग भी आज गतिशील रहेगा. लेन-देन और निवेश बना रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. संबंधों में सामान्य स्थिति रहेगी. संतान पक्ष से आज कुछ तनाव मिल सकता है. भाग्य का साथ 65% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि का राशिफल
आज आर्थिक उन्नति व नए प्रयासों के लिए दिन अनुकूल है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी व सोचे हुए कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे. नए प्रयासों, नई जॉब या व्यापारिक गतिविधियों को तेज और विस्तार देने के लिए समय अनुकूल है. नए प्रोजेक्ट आपको मिल सकते हैं. बस भूमि संबंधी कार्यों को आज सजगता से लें. कोई पुराना विवाद तनाव दे सकता है. लोगों से सहज रहें. भाग्य का साथ 69% है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशि का राशिफल
आज कार्यों की गति कुछ मध्यम हो सकती है, लेकिन आपको स्थायित्व और आर्थिक उन्नति के लिए सार्थक प्रयासों में सफलता मिलेगी. वहीं आपके पराक्रम और मनोबल में तेजी के चलते आप सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का समय है. संपर्क बढ़ाएं. व्यापारिक गति मिलेगी, वहीं जॉब में भी सकारात्मक परिणाम रहेंगे. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. घूमने-फिरने का माहौल रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 71% है. मां लक्ष्मी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


