मिथुन राशिफल 4 जून: करियर में लगेगी उड़ान, लेकिन निवेश में बरतें बड़ी सावधानी

मिथुन राशिफल 4 जून: करियर में लगेगी उड़ान, लेकिन निवेश में बरतें बड़ी सावधानी

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 अंक को राहु का माना गया है लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह बुध का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बुध का सीधा संबंध बुद्धि के देवता भगवान गणेश से है. इस दिन मिथुन राशि के जातकों पर राहु और बुध का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. इस प्रभाव के कारण आप रॉकेट की तरह तेजी से मेहनत करके ऊंचाइयों को छुएंगे.

Mithun Rashifal 4 June, 2026: आज 4 जून यानी गुरुवार का दिन है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद हैरान करने वाले परिणाम लेकर आने वाला है. ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि ज्योतिषीय और अंक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अंग्रेजी का ‘4’ अंक दिखने में एक रॉकेट की तरह होता है, इसलिए इस तारीख से प्रभावित लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी होते हैं. 4 जून का यह दिन आपके जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. ग्रह गोचर के प्रभाव से मिथुन जातक पुराने मापदंडों और रूढ़ियों को तोड़कर आगे बढ़ेंगे, जिससे उनके जीवन में एक सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत होगी.

राहु और बुध का प्रभाव: मिलेगी समाज में प्रसिद्धि
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 अंक को राहु का माना गया है, लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह बुध का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि बुध का सीधा संबंध बुद्धि के देवता भगवान गणेश से है. इस दिन मिथुन राशि के जातकों पर राहु और बुध का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. इस प्रभाव के कारण आप रॉकेट की तरह तेजी से मेहनत करके ऊंचाइयों को छुएंगे और आपको अचानक समाज में प्रसिद्धि व मान-सम्मान मिल सकता है. हालांकि, आपको अपनी ऊर्जा को संतुलित रखना होगा, क्योंकि अनियंत्रित वेग नुकसान भी पहुंचा सकता है. इस समय बुध ग्रह, राहु से दृष्ट है जो आपके भीतर एक ‘आंदोलनजीवी’ स्वभाव को जगाएगा, जिससे आप हमेशा व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रयासरत रहेंगे.

रिश्तों में बदलाव और जीवनशैली में सुधार
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि 4 जून की ग्रह स्थिति मिथुन जातकों के व्यक्तिगत जीवन और आपसी संबंधों को गहराई से प्रभावित करने वाली है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस समय आपके पुराने और छूटे हुए रिश्ते रीसायकल यानी पुनर्जीवित हो सकते हैं. इसके विपरीत, ऐसे पुराने रिश्ते जो आपके लिए सही नहीं हैं या आपके विकास में बाधा बन रहे हैं, वे इस दौरान बिखरते हुए नजर आएंगे. रिश्तों के इस उतार-चढ़ाव के साथ ही मिथुन जातकों के व्यवहार, रहन-सहन और पूरी जीवनशैली में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

करियर और यात्राओं के बन रहे हैं प्रबल योग
इस खास दिन पर मिथुन राशि के जातकों को अपनी यात्रा और करियर के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ग्रहों की अनूठी स्थिति के कारण आपके कार्य और स्थान दोनों में परिवर्तन होने की प्रबल संभावना बन रही है. यह समय नए आविष्कारों और लीक से हटकर कुछ नया सोचने के लिए बेहद अनुकूल है. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं दूसरी ओर आपकी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं जो भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेंगी.

व्यापारियों के लिए सलाह: निवेश करने से पूरी तरह बचें
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि व्यापारी वर्ग के मिथुन जातकों के लिए यह समय पूरी तरह से बदलाव की ओर इशारा कर रहा है. बिजनेस में नई रूपरेखा और रणनीतियां तैयार करने के लिए तो यह दिन अच्छा है, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस समय देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में मौजूद हैं. ज्योतिष शास्त्र के नियम के अनुसार, बृहस्पति जिस घर में बैठते हैं, वहां हानि करते हैं और वर्तमान में वे आपके धन भाव पर विराजमान हैं, इसलिए व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि इस समय किसी भी नई जगह या योजना में बड़ा निवेश करने से पूरी तरह बचें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed