8 जून को शुक्र गोचर, 4 राशिवालों की होगी राजा वाली लाइफ, जॉब चेंज, धन लाभ, उन्नति वाला योग

8 जून को शुक्र गोचर, 4 राशिवालों की होगी राजा वाली लाइफ, जॉब चेंज, धन लाभ, उन्नति वाला योग

Last Updated:

Shukra Gochar 2026 8 June Positive Effects: शुक्र का गोचर 8 जून को कर्क राशि में होने वाला है. शुक्र का गोचर वृषभ समेत 4 राशिवालों की लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाएगा. इन लोगों की राजा वाली लाइफ होगी, नई जॉब का योग बनेगा, वहीं धन लाभ के साथ उन्नति होने की पूरी संभावना है. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा.

Zoom

कर्क में शुक्र गोचर 2026 का शुभ प्रभाव. (Photo : AI)

Shukra Gochar 2026 8 June Positive Effects: भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का गोचर कर्क राशि में 8 जून को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर होगा. शुक्र यह राशि परिवर्तन वृषभ समेत 4 राशिवालों के जीवन में सुखद बदलाव लेकर आ रहा है. इन लोगों की लाइफ राजा वाली हो सकती है, कहने का मतलब यह है कि सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा, वहीं जॉब चेंज के भी प्रबल योग बन रहे हैं. शुक्र के शुभ प्रभाव से इन राशियों के लिए उन्नति वाला योग बना है. शुक्र कर्क राशि में 4 जुलाई को शाम 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

शुक्र गोचर इन 4 राशिवालों की बदलेगा किस्मत!

वृषभ: कर्क में शुक्र का गोचर वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. आपकी आमदनी में इजााफा होगा, वहीं सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. शुक्र के साथ देव गुरु बृहस्पति की भी कृपा होगा. इससे आपके काम का विस्तार होगा, नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने का योग है. इस समय में प्रयास करेंगे तो आपको मनचाही जॉब भी मिल सकती है. शुक्र के शुभ प्रभाव से आपके अधूरे काम पूरे होंगे, पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. मकान या नई कार लेने का सपना पूरा हो सकता है.

कर्क: शुक्र का गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है. गुरु के साथ शुक्र की कृपा आप पर होगी. नौकरी बदलने का सही समय आ गया है, जो लोग लंबे समय से जॉब चेंज करना चाह रहे थे, वे प्रयास शुरू कर दें, सफलता मिलेगी. शुक्र की कृपा से आपको धन लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. आमदनी के दूसरे स्रोतों पर विचार कर सकते हैं. कोई प्रॉपर्टी या मकान ले सकते हैं, पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ होगा. इस समय में आपका मान सम्मान और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. लव पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं.

तुला: शुक्र का गोचर तुला वालों के लिए तरक्की वाला समय लेकर आ रहा है. इस समय में आपका प्रमोशन हो सकता है और सैलरी भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा, बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपको कोई उपलब्धि भी मिल सकती है. यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. बिजनेस वाले ध्यान से काम करें, बातों को गोपनीय रखें, सफलता प्राप्त होगी और मुनाफा भी कमाएंगे. इस समय में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें.

मीन: शुक्र गोचर मीन राशिवालों के लिए भी शुभ फलदायी होगा. जो लोग ग्लैमर, मीडिया, कला आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उन लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है. आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके काम बनेंगे. पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, वहीं दांपत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. शुक्र की कृपा से धन, सुख और सुविधाओं में भी इजाफा होगा. आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. इस समय में निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed