आज वृषभ की आर्थिक उन्नति, कन्या वाले न लें रिस्क,टेंशन में रहेंगे कुंभ, मीन का होगा कल्याण
Today Horoscope 2 June 2026: आज 2 जून बड़ा मंगलवार है. आज के दिन वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग हैं, जबकि कन्या राशि वालों को जल्दबाजी में कोई जोखिम लेने से बचना चाहिए. कुंभ राशि के लोग मानसिक तनाव और जिम्मेदारियों के दबाव का सामना कर सकते हैं. वहीं मीन राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होगी, यदि वे उनका ध्यान करेंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का दैनिक राशिफल और मंगलवार के उपाय.
मेष राशि
आज धनु के चन्द्रमा का गोचर आपके लिए भाग्य का साथ, विस्तार और आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ रहा है. इस समय का उपयोग करें और आगे बढ़ें. जॉब में लोगों का नजरिया आपके प्रति बदलेगा, वहीं व्यापार में जो लोग हैं, वे आज अपने टारगेट्स को पूरा कर पाएंगे. आज की गई मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा. भाग्य का साथ 76% है. रिश्तों में नजदीकियां आएंगी, आपसी समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन मान-सम्मान और यश अर्जित कराएगा. आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. अगर कोई काम लंबे समय से टल रहा था, वह भी आज पूरा होगा. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आज अपने काम पर फोकस करना चाहिए. आर्थिक उन्नति के लिए आज का दिन सहयोगी रहेगा. बेवजह के तनाव का प्रभाव काम पर न पड़ने दें. निवेश भी कर सकते हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए आज अपने व्यापार के स्थानीय विस्तार की जगह दूसरे शहरों या देशों तक पहुंचने के प्रयास करने चाहिए. आज का दिन साथ देगा. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भाग्य का साथ 59% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
आज का दिन आपके लिए प्रयत्नशील बने रहने का है. लोगों का सहयोग और राय आज महत्वपूर्ण रहेगी. उत्साहित मन से काम कर पाएंगे. जो लोग अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर नई जगह जाना चाहते हैं, उन्हें आज प्रयत्नशील रहना चाहिए. जॉब और व्यापार दोनों में ही गति रहेगी. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. पारिवारिक रिश्तों में कुछ अनबन रह सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 74% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आज दिन की शुरुआत कुछ धीमी हो सकती है. भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, पर यदि आज आप स्वयं को और अपने कामों को महत्व देते हुए प्रयत्नशील रहेंगे, तो निश्चित रूप से बेहतर संभावनाएं दिखेंगी और आप सफल भी रहेंगे. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें मैनेजमेंट और सहकर्मियों के साथ सामंजस्य रखना पड़ेगा. सजग रहें. वहीं व्यापारिक वर्ग को आज धन लाभ और विस्तार मिलेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कुछ कमजोर रह सकता है. भाग्य का साथ 59% है. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करनी चाहिए.
सिंह राशि
आज का दिन रचनात्मक कार्यों को बल देता दिख रहा है. आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने का दिन है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. आज लापरवाही से बचें. उच्च मनोबल से अपनी जिम्मेदारियां निभा पाएंगे. जॉब की अपेक्षा व्यापार में विस्तार के लिए नए स्रोत मिलेंगे. करियर में उन्नति के लिए आज लोगों से मिलकर अपनी बात कहना और विस्तार के लिए प्रयासरत रहने का दिन है. भाग्य का साथ 55% से अधिक रहेगा. दांपत्य जीवन को लेकर आज सजगता रखें. गलतफहमी के चलते तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल रहेगा.
कन्या राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमताओं को पराक्रम का साथ रहेगा. कार्यों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर पाएंगे. लाभ की स्थितियां भी मिलेंगी. आज जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल जाएगा. उत्साहित होकर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करें. निश्चित सफल रहेंगे. वहीं व्यापारिक वर्ग को भी लाभ की स्थितियां मिलेंगी. रुके हुए कामों में गति आएगी. अचानक से कोई रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. यात्राओं के योग बन रहे हैं. जो लोग नई जॉब की तलाश या करियर में कुछ बदलाव चाहते हैं, उन्हें आज थोड़ा सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है. कोई तुरंत निर्णय या जोखिम न उठाएं. रिश्तों के लिहाज से भी आज दिन अनुकूल रहेगा. आपसी संबंध बनेंगे. घूमने-फिरने का माहौल भी बन सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला राशि
आज का दिन थोड़ा मध्यम रह सकता है. आपके आलस्य के कारण कार्यों को टालने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा, पर आपके त्वरित निर्णय और अहंभाव आज आपको तनाव दे सकते हैं. इसलिए बहुत सोच-समझकर निर्णय लें. जो लोग व्यापार में हैं, उनके लिए विस्तार और नई संभावनाओं का उदय होगा. वहीं जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अधिक सजगता की आवश्यकता है. मान-सम्मान को लेकर सचेत रहें. निवेश और नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं. संतान पक्ष को लेकर आज सजग रहें. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों में सहजता बनी रहेगी. भाग्य का साथ 56% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
आज आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव रह सकता है. निवेश और धन लाभ की स्थितियों के लिए निर्णय बहुत सोच-समझकर लें. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें नई संभावनाएं मिलेंगी. नई जिम्मेदारियों के साथ स्थान परिवर्तन भी मिल सकता है. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए सामान्य स्थितियां रहेंगी. अपने मान-सम्मान और यश की वृद्धि से आप हर्षित होंगे. विस्तार के लिए प्रयास सफल रहेंगे. धन लाभ की स्थितियां भी बनती दिख रही हैं. आज भाग्य का साथ 76% है. रिश्तों के लिहाज से कुछ तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज न करें. आज भगवान सूर्य का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि
आज का दिन नए उत्साह के साथ शुरू करने का होगा. लंबे समय से चली आ रही प्लानिंग और सोचे हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करें, निश्चित सफल रहेंगे. जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए कुछ बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे. जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए अधिक अनुकूलता भरा दिन रहेगा, वहीं व्यापारिक वर्ग को उत्साह में आकर गलत निर्णय लेने से बचना होगा. अपनी संभावनाओं और कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान देकर ही आज निर्णय लें. निवेश कर सकते हैं. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. सोच-समझकर किए गए कार्यों पर आज धन लाभ और सफलता दोनों मिलती दिख रही हैं. उच्च मनोबल और धैर्य के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. रिश्तों में सहजता रहेगी, वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से आज दिन कमजोर दिख रहा है. भाग्य का साथ 78% है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशि
आज का दिन स्थायित्व देगा. कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे. यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. व्यापारिक वर्ग को इन यात्राओं से लाभ मिलेगा. वहीं जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अपने वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा. आज गलत संगत और विरोधियों के चलते आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं. जो लोग नई जॉब की तलाश करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है. रिश्तों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. दांपत्य जीवन में सहजता बढ़ेगी. पारिवारिक और सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. जिन लोगों को शरीर में नसों की दिक्कत है, उन्हें आज सजग रहने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 58% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि
आज उत्साह भरा दिन रहेगा. पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा. धनार्जन और आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें थोड़ा संघर्ष और तनाव से गुजरना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां मिलेंगी. विस्तार का दिन होगा. अपने कार्यों पर प्रयत्नशील रहें. निवेश और भूमि संबंधी कार्यों की आज शुरुआत करें. घूमने-फिरने का माहौल मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. संतान को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग को आज सहजता रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशि
आज मान-सम्मान और यश में वृद्धि रहेगी. सृजनात्मक कार्यों में मन लगेगा. जॉब में नई संभावनाएं व पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. अपने काम के प्रेजेंटेशन पर विशेष ध्यान दें. निश्चित तौर पर यश अर्जित कर पाएंगे. वहीं व्यापारिक वर्ग को भी आज विस्तार का अवसर मिलेगा. बहुत अधिक व्यस्तता के कारण कुछ काम छूट सकते हैं, पर आर्थिक उन्नति और धन लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 73% है. बस वाहन चलाते समय और यात्राओं में थोड़ी सजगता रखने की आवश्यकता है. तेज गति से वाहन न चलाएं. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


