जून में फूंक-फूंककर कदम रखें ये 5 राशिवाले, झगड़ा, विवाद, खराब सेहत, बीमारी से रहें सावधान

जून में फूंक-फूंककर कदम रखें ये 5 राशिवाले, झगड़ा, विवाद, खराब सेहत, बीमारी से रहें सावधान

Last Updated:

June Horoscope 2026 Alert: जून 2026 में वृषभ समेत 5 राशिवालों को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. इनको सेहत और रिलेशनशिप में समस्याएं आ सकती हैं. परिवार में कलह और बीमारी से ये लोग परेशान हो सकते हैं.

Zoom

जून 2026 में सावधान रहें ये 5 राशिवाले.

June 2026 Health and Wealth Horoscope Alert: जून 2026 का महीना अपने साथ 12 राशियों के लिए अच्छा और बुरा दोनों तरह का अनुभव लेकर आया है. लेकिन जून में वृषभ समेत 5 रा​शिवालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है. आप वाद विवाद, झगड़े में फंस सकते हैं या सेहत खराब हो सकती है, किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.

वृषभ: वृषभ राशि के लोग जून में किसी भी वाद विवाद से दूर रहें, चाहें वह अपना हो या किसी और का. इस महीने आप किसी के विवाद में अपनी टांग न अड़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. दूसरे का झगड़ा आपको हानि पहुंचा सकता है. आपको चोट लग सकती है. इस महीने आप ब्लड प्रेशर या बुखार से परेशान हो सकते हैं.

सिंह: जून में सिंह राशिवालों का दांपत्य जीवन तनाव और विवाद वाला हो सकता है. जीवनसाथी के साथ लड़ाई या विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आप संयम से काम लें. बातचीत से मसले को सुलझाने का काम करें. एक बात और, आप अपनी सेहत का ध्यान रखें. इस महीने तेल मसाले वाले खाने से दूर रहें. खानपान पर नियंत्रण रखें. नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

मकर: जून में मकर वालों के परिवार में कलह हो सकती है. वाद विवाद की स्थिति न बनने दें, यदि संभव हो तो शांत मन से काम लें, नहीं तो यह और बढ़ेगा. लव लाइफ के लिए भी यह समय कठिन रहेगा. लव पार्टनर के साथ सही से पेश आएं, नहीं तो अहंकार के कारण रिश्ता खराब हो सकता है. अनबन से शुरू हुई बात टकराव तक न पहुंच जाए. इस महीने सेहत ठीक रहेगी, लेकिन खान-पान में अति से बचें.

कुंभ: कुंभ वालों को भी अपनी लव लाइफ में सावधानी बरतनी होगी. पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति से दूर रहें. अपनी भाषा और वाणी पर संयम रखें. करियर में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. इस माह आप बीमार हो सकते हैं, इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखें.

मीन: मीन राशि के लोगों को जून में अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे इस माह बीमार पड़ सकती हैं. इसके साथ ही अपने जीवनसाथी के खानपान और दिनचर्या पर ध्यान रखें. उनका स्वास्थ्य भी गड़बड़ हो सकता है. दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है, रोज की कलह को दूर करने के लिए बातों को तिल का ताड़ न बनाएं. इस महीने आपको पेट या गले की समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed