निर्जला एकादशी, सोमवती अमावस्या, वट पूर्णिमा कब? देखें जून के व्रत-त्योहार

निर्जला एकादशी, सोमवती अमावस्या, वट पूर्णिमा कब? देखें जून के व्रत-त्योहार

June Vrat Tyohar List 2026: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा माह जून का प्रारंभ आज 1 तारीख से हुआ है. जून का महीना ग्रहों के गोचर और व्रत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जून में साल की पहला सोमवती अमावस्या आने वाली है. जो अमावस्या सोमवार के दिन होती है, वो सोमवती अमावस्या कहलाती है. इस दिन शिव पूजा, स्नान और दान से सौभाग्य बढ़ता है. जून में ही सभी एकादशी व्रतों में महत्वपूर्ण निर्जला एकादशी आएगी, जिसको करने से साल के सभी 24 एकादशी व्रतों का पुण्य फल मिल जाता है. गायत्री जयंती, शनि प्रदोष, वट पूर्णिमा जैसे और भी महत्वपूर्ण व्रत जून में आने वाले हैं. इनके अलावा जून में गुरु, सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. आइए जानते हैं जून के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट.

जून के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर

2 जून, दिन: मंगलवार: पांचवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल, कर्क में गुरु गोचर

3 जून, दिन: बुधवार: विभुवन संकष्टी

7 जून, दिन: रविवार: अधिक भानु सप्तमी

8 जून, दिन: सोमवार: कर्क में शुक्र का गोचर

9 जून, दिन: मंगलवार: छठा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल

11 जून, दिन: बृहस्पतिवार: परम एकादशी

12 जून, दिन: शुक्रवार: शुक्र प्रदोष व्रत

13 जून, दिन: शनिवार: अधिक मासिक शिवरात्रि

15 जून, दिन: सोमवार: ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, पहली सोमवती अमावस्या, मिथुन संक्रांति, अधिक मास खत्म, मिथुन में सूर्य गोचर

16 जून, दिन: मंगलवार: सातवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल

18 जून, दिन: बृहस्पतिवार: प्रद्युम्न चतुर्थी

21 जून, दिन: रविवार: भानु सप्तमी, वृषभ में मंगल का गोचर

22 जून, दिन: सोमवार: कर्क में बुध का गोचर

23 जून, दिन: मंगलवार: आठवा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल

25 जून, दिन: बृहस्पतिवार: निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती

27 जून, दिन: शनिवार: शनि प्रदोष व्रत

29 जून, दिन: सोमवार: वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयंती, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा

30 जून, दिन: मंगलवार: आषाढ़ माह का प्रारंभ

Source link

You May Have Missed