2 जून को कर्क में गुरु गोचर, आपके कैसे रहेंगे 5 माह? जानें 12 राशियों पर प्रभाव
Jupiter Transit 2 June 2026: देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 2 जून को होने जा रहा है. चंद्रमा की राशि चंद्रमा में गुरु का गोचर मंगलवार को 02:25 ए एम पर होगा. इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों मेष से लेकर मीन तक पर होने वाला है. गुरु कर्क राशि में करीब 5 माह तक रहेंगे. फिर वे 31 अक्टूबर को दोपहर 12:50 पी एम पर कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक के 5 महीने आपके लिए कैसे होने वाले हैं? जानें कर्क में गुरु गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव.
कर्क में गुरु गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव
मेष: कर्क में गुरु का गोचर मेष राशिवालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा. इसमें आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे और अचानक से लाभ की स्थितियां बनेंगी. नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वहीं सैलरी भी बढ़ने की उम्मीद है. इस समय में आपको जॉब के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.
वृषभ: वृषभ वालों के लिए गुरु का गोचर शुभ साबित होगा. आपके काम का विस्तार हो सकता है, वहीं समाज में नाम होगा. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि की संभावना है. बिजनेस और नौकरी से लाभ होने की उम्मीद है. खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी होगी. अपने घर के बड़े लोगों और गुरु का सम्मान करें.
मिथुन: गुरु का यह गोचर मिथुन राशि वालों को धन लाभ दे सकता है. इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आप बचत करने में सफल होंगे. आय के नए स्रोत बना सकते हैं. इन 5 माह में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है या फिर प्रमोशन हो सकता है. यह समय जीवन में तरक्की करने वाला है. स्वयं पर विश्वास रखें.
कर्क: गुरु का यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जो आपके लिए अनुकूल समय ला रहा है. काफी समय से जॉब चेंज की सोच रहे हैं, तो 2 जून से सक्रिय हो जाएं, सफलता मिलेगी. इस समय में आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा, यश और सम्मान में वृद्धि का योग है. धन के साथ सेहत का ध्यान रखें. चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे.
सिंह: गुरु का गोचर सिंह राशिवालों को प्रॉपर्टी जैसे मकान, जमीन या वाहन का सुख प्रदान करने वाला हो सकता है. इससे आपको लाभ होने की संभावना है, वहीं जो विदेश जाना चाहते हैं या विदेश घूमना चाहते हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है. इस समय में आप फिजूलखर्च पर कंट्रोल करें, नहीं तो वित्तीय व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं.
कन्या: कर्क में गुरु का गोचर कन्या राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. नौकरी करने वालों के लिए अनुकूल समय होगा, किसी की मदद से नई जॉब पा सकते हैं, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. यह समय आपकी उन्नति का होगा.
तुला: गुरु का गोचर तुला वालों के अटके कामों में तेजी लाने और सफलता देने वाला है. इस समय में अधूर काम पटरी पर आएंगे. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ की वजह से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. सैलरी बढ़ने के साथ पद में वृद्धि हो सकती है. गुरुवार को केले के पौधे की पूजा करें.
वृश्चिक: गुरु का गोचर होने से वृश्चिक वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. इससे आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. आपके सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन दूसरों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें, वरना धोखा मिल सकता है.
धनु: गुरु का गोचर धनु राशिवालों पर मिश्रित प्रभाव डालने वाला होगा. नौकरीपेशा लोगों और व्यापारी वर्ग के लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. इस समय में आप कोई नया काम करने का विचार कर सकते हैं.
मकर: गुरु गोचर की वजह से मकर वालों को इन 5 महीनों में कोई बड़ी उपलब्धि या बड़ा पद प्राप्त हो सकता है. समाज में आपको सम्मान मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखमय होगा और जीवनसाथी का अच्छा समय एवं सहयोग प्राप्त होगा. यह समय आपकी तरक्की का है, आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ें.
कुंभ: गुरु का गोचर कुंभ राशिवालों को थोड़ा सतर्क करने वाला है. इन 5 महीनों में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं. वाद विवाद या मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है. खराब वाणी से नौकरी में भी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. हालांकि करियर के लिए यह समय अनुकूल है, लाभ उठाने का समय होगा.
मीन: गुरु का गोचर मीन वालों के शिक्षा, नौकरी, बिजनेस और संतान से जुड़े क्षेत्रों पर प्रभाव डाल सकता है. शिक्षा प्रतियोगिता में लोगों को सफलता मिल सकती है, नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो काम बन सकता है. इस समय में सेहत का ध्यान रखें. धन लाभ की दृष्टि से समय ठीक रहेगा, लाभ कमाने में सफल होंगे.


