वैभव सूर्यवंशी की कुंडली के वो 5 स्टार्स, जिसने बनाया सिक्सर किंग, सचिन से भी खास कनेक्शन

वैभव सूर्यवंशी की कुंडली के वो 5 स्टार्स, जिसने बनाया सिक्सर किंग, सचिन से भी खास कनेक्शन

Vaibhav Suryavanshi Birth Chart Analysis: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. 31 मई को खेले गए फाइनल ​मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. इस साल आईपीएल में ऑरेंज कैप का खिताब राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. हो भी क्यों न उन्होंने 776 रन बनाए, वो भी केवल 16 पारियों में, उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक का रहा. वैभव सूर्यवंशी ने इस धमाकेदार प्रदर्शन में सबसे अधिक 72 छक्के लगाए हैं. इतनी कम उम्र में उनके शानदार बैटिंग स्किल्स को देखकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी इस नए सिक्सर किंग की तारीफ किए बिना नहीं रह सके. वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट का वो उभरता सितारा है, जो अपनी चमक से सबको प्रभावित कर रहा है. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी की कुंडली में ऐसे 5 स्टार्स हैं, जो उनको इस मुकाम पर लेकर आए हैं, इतना ही नहीं उनका यश और भी बढ़ने वाला है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी का एक खास कनेक्शन सचिन तेंदुलकर से भी है, वो भी उनकी कुंडली से मैच करता है.

वैभव सूर्यवंशी पर देव गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा

ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है. उस आधार पर देखा जाए तो उनकी कुंडली में देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव है. उन पर गुरु की असीम कृपा है. कुंडली के 7 प्रमुख ग्रहों में से 5 ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में ही विराजमान हैं. गुरु की मूल त्रिकोण राशि धनु में राहु और चंद्रमा की युति है, राहु एक छाया ग्रह है, उसकी गणना न भी करें, तो धनु में चंद्रमा उपस्थित हैं. धनु में चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में राहु के साथ हैं.

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.

मीन में स्वयं गुरु, ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान हैं. इनके अलावा कर्मफलादाता शनि बुध की मूल त्रिकोण राशि कन्या में विद्यमान हैं, वहीं यश और स्थायित्व देने वाले केतु भी बुध की राशि मिथुन में बैठे हुए हैं.

गुरु देंगे वैभव के करियर को विस्तार, चंद्र-राहु से बढ़ेगा यश

वैभव सूर्यवंशी पर गुरु का प्रभाव अधिक है. ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति को ज्ञान, परिपक्वता और विस्तार का कारक माना जाता है. इनकी कृपा से क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी के करियर को विस्तार मिलेगा, वहीं चंद्रमा और राहु की युति इनके यश, मान, सम्मान में वृद्धि का कारक होगा. इसके अलावा बुध की राशि मिथुन में केतु और कन्या में शनि का होना, उनको करियर में स्थायित्व प्रदान करेगा. गुरु और बुध के शुभ प्रभाव की वजह से वैभव सूर्यवंशी भविष्य में तेजी के साथ स्वयं को और बेहतर करेंगे, उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सूर्य की मजबूत स्थिति की वजह से उनके टीम इंडिया में खेलने की प्रबल संभावना है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनका नाम होगा.

वैभव सूर्यवंशी का सचिन तेंदुलकर से खास कनेक्शन

जिस प्रकार से सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी, वैसे ही वैभव सूर्यवंशी ने भी 15 साल की आयु में अपना करियर शुरू किया है. क्रिकेट का इतिहास सचिन के बिना अधूरा है, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास बनाने शुरू किए हैं. दोनों की कुंडली में एक समानता है. या यूं कहें कि वैभव सूर्यवंशी का सचिन तेंदुलकर से खास कनेक्शन है, वह है दोनों की कुंडली में ग्रहों का मेल.

ज्योतिषाचार्या सक्सेना के अनुसार, सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की कुंडली को देखा जाता है ​तो दोनों ही लोगों की कुंडली में धनु राशि में चंद्रमा और राहु की युति है. वहीं मिथुन में केतु विराजमान हैं. चंद्रमा-राहु की युति और केतु का समान घर में होना निश्चित तौर पर वैभव सूर्यवंशी को बड़ी ख्याति और उपलब्धि दिलाने में सहायक हो सकता है. चंद्रमा-राहु की युति, प्रबल सूर्य और मंगल ने सचिन तेंदुलकर को क्रिकेटर का महान सितारा बनाया. कुला मिलाकर वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट पर फोकस रखते हैं, उससे भटकते नहीं हैं, तो बड़ा नाम बनाने में सफल होंगे.

Source link

You May Have Missed