कुंभ राशिफल: आज पार्टनर से हो सकती है अनबन, जानें लकी नंबर-कलर और उपाय

कुंभ राशिफल: आज पार्टनर से हो सकती है अनबन, जानें लकी नंबर-कलर और उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 June 2026: आज (सोमवार) पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हल्की अनबन या मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचें. निजी मामलों को ज्यादा साझा करने से भी बचना बेहतर होगा.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज का दिन (सोमवार) कुंभ राशि के जातकों के लिए नई संभावनाओं और सफलता का संकेत लेकर आया है. लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार किया जा रहा था, वह अब वास्तविकता में बदलता दिखाई दे रहा है. व्यापार और करियर में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. वहीं जीवन में आगे बढ़ने और पुराने दुखों को पीछे छोड़ने का समय भी आ गया है. हालांकि निजी रिश्तों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. भगवान शिव की आराधना करने से दिन और भी शुभ बन सकता है.

कारोबार में मिलेंगे नए अवसर
आज कुंभ राशि के जातकों के लिए कोई महत्वपूर्ण अवसर सामने आ सकता है. यदि आप किसी नए व्यवसाय, प्रोजेक्ट या निवेश को लेकर विचार कर रहे थे, तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. व्यापार में विस्तार और नई संभावनाएं आपके पक्ष में दिखाई दे रही हैं.

योजनाओं में मिलेगी सफलता
जिन कार्यों की योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी, उनमें सफलता मिलने की संभावना है. आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा और कई रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं.

पुराने दुखों को छोड़ आगे बढ़ेंगे
अब तक जिन लोगों या परिस्थितियों ने आपको मानसिक रूप से आहत किया है, उनसे बाहर निकलकर आगे बढ़ने का समय है. जीवन में संतुलन और विकास की दिशा में आपके कदम मजबूत होंगे. आने वाला समय आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है.

रिश्तों में बरतें सावधानी
आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हल्की अनबन या मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम रखें और अनावश्यक विवाद से बचें. निजी मामलों को अधिक साझा करने से भी बचना बेहतर रहेगा.

मानसिक चिंता रह सकती है
कुछ बातों को लेकर मन में चिंता या बेचैनी बनी रह सकती है. धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ परिस्थितियों का सामना करें. जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें.

लकी नंबर और लकी कलर
आज आपके लिए लकी नंबर 7 है और लकी कलर ग्रीन, व्हाइट और येलो है.

आज के लिए उपाय
आज सुबह भगवान शिव के मंदिर जाकर भोलेनाथ को किसी भी फल का जूस अर्पित करें. शिवजी की पूजा-अर्चना और सेवा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं. नई शुरुआत के लिए भी आज का दिन शुभ माना गया है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed