तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, वाणी और आत्मविश्वास से मिलेगा लाभ

तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, वाणी और आत्मविश्वास से मिलेगा लाभ

Last Updated:

Libra Horoscope Today: तुला राशि के जातकों के लिए 1 जून का दिन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आया है. चंद्रमा के तृतीय भाव में गोचर से वाणी और संवाद कौशल मजबूत होंगे. कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए संपर्कों से लाभ मिलेगा. व्यापार, शिक्षा और मीडिया क्षेत्र में सफलता के योग हैं. आज साहस बढ़ेगा और छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी. भगवान शिव की पूजा से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Tula Rashifal 1 June 2026: तुला राशि के जातकों के लिए 1 जून यानी आज का दिन नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव वृश्चिक राशि से निकलकर तृतीय भाव धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष शास्त्र में तृतीय भाव को साहस, पराक्रम, संचार, संवाद कौशल, छोटे भाई-बहनों, प्रयासों और यात्रा का भाव माना जाता है. ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर आपके लिए कई मामलों में शुभ संकेत दे रहा है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपकी बातचीत की शैली और कम्युनिकेशन स्किल्स आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगी. जिन कार्यों में पिछले कुछ समय से रुकावटें आ रही थीं या जहां लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा था, वहां आपकी मधुर वाणी और समझदारी भरा व्यवहार परिस्थितियों को आपके पक्ष में कर सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और ग्राहकों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा. आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा और कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.

किसी नए संपर्क से लाभ मिलने के योग

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, शिक्षा, लेखन, सोशल मीडिया या संचार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. आज आपकी योजनाओं को लोगों का समर्थन मिलेगा और आपके विचारों की सराहना होगी. तृतीय भाव में चंद्रमा का गोचर साहस और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है. आज आप किसी ऐसे काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसे लेकर पहले मन में संकोच था. चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ेगी और आप अपने प्रयासों से परिस्थितियों को बेहतर बनाने में सफल रहेंगे. छोटी यात्राओं के भी योग बन सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगी.

आज का अचूक उपाय

आज सोमवार का दिन है और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में भगवान शिव की उपासना करना विशेष लाभकारी रहेगा. सुबह स्नान के बाद कच्चे दूध में थोड़ा जल और शक्कर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. अभिषेक करते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. यह उपाय मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है. साथ ही चंद्रमा से जुड़े मानसिक तनाव को दूर कर मन को स्थिरता और संतुलन प्रदान करता है.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed