आज वृश्चिक को मिलेगी उपलब्धि, कुंभ का आर्थिक पक्ष मजबूत, मीन  की बढ़ेगी टेंशन!

आज वृश्चिक को मिलेगी उपलब्धि, कुंभ का आर्थिक पक्ष मजबूत, मीन की बढ़ेगी टेंशन!

Today Horoscope 31 May 2026: आज मई का अंतिम दिन सभी 12 राशिवालों के जीवन में कुछ खास संकेत लेकर आया है. आज वृश्चिक राशि के जातकों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने के योग हैं, जबकि कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है. वहीं मीन राशि के लोगों को बढ़ते तनाव और जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का दैनिक राशिफल और रविवार के उपाय.

मेष राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. अपने कामों को लेकर सजगता से आगे बढ़ने का दिन है. व्यक्तिगत तौर पर कार्यों को लेकर आज आप भावुक रहेंगे. थोड़ी सी भी परेशानी आज तनाव दे सकती है. जॉब में गतिशीलता रहेगी. सतर्कता से निश्चित सफलता प्राप्त होगी. व्यापारिक वर्ग के लिए थोड़ा सा संघर्ष दिख रहा है. कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. आर्थिक और धन की स्थिति सामान्य पर, भाग्य का साथ 70% है. एकाग्रता से प्रयत्नशील रहें. निश्चित सोचे हुए कामों में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचें. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ राशि
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. पर बहुत लंबे समय से रुके कार्य आज निश्चित पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा. अपने मनोबल और सकारात्मक सोच से आगे बढ़े. आज धन लाभ की स्थितियां मिलेंगी. आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास आप करेंगे, निश्चित उनमें सफल होंगे. जॉब को लेकर जो बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए भी आज आप प्रयास कर सकते हैं. व्यापारिक गतिविधियों में कोई नया प्रयोग आज ना करें. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल. स्वास्थ्य सामान्य, संतान पक्ष को लेकर आज कुछ खर्च बढ़ सकता है. भाग्य का साथ 63% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशि
आज विस्तार और आर्थिक उन्नति का दिन रहेगा. प्रयास सफल रहेंगे, बस आलस और व्यर्थ के कामों में उलझने से अपने को बचाना होगा. आज चंद्रमा की कमजोर स्थिति कहीं न कहीं आपका मनोबल कमजोर कर सकती है. पर भाग्य साथ रहेगा. सफलता के नए आयाम बन पाएंगे. कार्यक्षेत्र में स्थायित्व आएगा. जो लोग जॉब में हैं, वह अपनी दूरदृष्टि और मेहनत से सफलता अर्जित कर पाएंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए भी दिन सामान्य. अधीनस्थ लोगों से आज संबंध बनाकर रखें. भूमि और निवेश संबंधी कार्यों में सजगता रखें. स्वास्थ्य सामान्य, रिश्ते बेहतर. भाग्य का साथ 58% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.

कर्क राशि
आज का दिन भावुकता को नियंत्रित करने का होगा. सुखों की अनुभूति बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे. पर किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण या जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से आज बचना होगा. कार्यक्षेत्र में आपका पराक्रम सराहनीय होगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. धनार्जन के लिए नए स्रोत भी खुलेंगे. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए गतिशील दिन रहेगा. कार्य सहजता से कर पाएंगे. रिश्तों को लेकर आज थोड़ा सा संतुलन बनाने की आवश्यकता है. वहीं स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. वाणी की मधुरता पर विशेष ध्यान दें. भाग्य का साथ 69% है. भगवान सूर्य का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि
आज का दिन आर्थिक संतुलन बनाने में सहायक होगा. प्लानिंग और अपनी बुद्धि-विवेक से कामों को सफलता से कर पाएंगे. भाग्यवश अचानक धन लाभ की स्थितियां बनेंगी, जो नए उत्साह का संचार करेंगी. जॉब में अनुकूल स्थितियां रहेंगी. नई जॉब की तलाश भी कर सकते हैं. आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे, खासकर हड्डियों की समस्या या श्वास संबंधी परेशानी को लेकर. आज भाग्य का साथ 74% है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि
आज नए अवसर मिलेंगे. आपकी कार्यकुशलता और त्वरित निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जो निश्चित तौर पर आज सफलता के नए आयाम तय कर सकती है. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा. जॉब और व्यापार दोनों में गतिशीलता रहेगी. व्यापारिक क्षेत्र में कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. जॉब को लेकर आज सहजता रहेगी. नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा. जो लोग किसी इंटरव्यू या एंट्रेंस एग्जाम की तैयारीं कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उपयोगी है. छोटे भाई-बहनों से आज कुछ मनमुटाव रह सकता है. स्वास्थ्य को लेकर आज राहत रहेगी. भाग्य का साथ 52% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशि
आज मन में प्रसन्नता और जोश के साथ दिन की शुरुआत होगी. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. नए कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे. जॉब में जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे. वहीं व्यापार में लेनदेन बना रहेगा. तीव्रता से काम करने पर बल रहेगा. आज बड़े निवेश या धन के अपव्यय को रोकें. स्वास्थ्य अनुकूल, रिश्ते सहज रहेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. आज गणेश जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 64% है.

वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य, पर अचानक से कोई नई उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. सृजनात्मक और अनुशासित आचरण से किया गया कार्य दूरगामी परिणामों की सफलता सुनिश्चित करने में सहायक होगा. जॉब में काम को लेकर सतर्क रहें. व्यापारिक लेनदेन भी ठीक रहेगा. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य है. आज आपका भाग्य 67% से अधिक है. स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है.

धनु राशि
धनु राशि वाले आज सामने आ रही जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे. पर कार्यक्षेत्र में जितना सोच-समझकर, तुलनात्मक अध्ययन के बाद अपने कार्यों का चयन करेंगे, उतना ही सफल रहेंगे. नहीं तो आज व्यर्थ के कार्यों में समय जाएगा. बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अपने करियर को लेकर मेहनत करनी चाहिए. परिणाम अच्छे मिलेंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 69% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर राशि
आज का दिन विस्तार का है. लगातार प्रयासरत कार्यों पर आज एक बार फिर ध्यान देंगे तो शुभ योगों के चलते सफलता प्राप्त कर पाएंगे. आज का दिन सार्थक रहेगा. निवेश और लाभ की स्थितियां बनेगी, पर लेन-देन में सजग रहें. जॉब और व्यापार दोनों में ही आज अधिक क्रियाशीलता रहेगी. नए अनुबंध या पार्टनरशिप को लेकर भी सहजता अनुभव करेंगे. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 56% है. दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा पढ़कर करें.

कुंभ राशि
आज का दिन थोड़ा अधिक गतिशील रहेगा, इसलिए जल्दबाजी से बचें. निर्णय लेते समय अपनी क्षमताओं पर जरूर ध्यान दें. जॉब और व्यापार दोनों में ही नए अवसर मिलेंगे. धनार्जन और आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. वहीं निवेश और भूमि संबंधी काम बनेंगे. पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 65% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन राशि
आज मान-सम्मान और यश का दिन रहेगा. कार्यों को लेकर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों से कुछ तनाव भी बढ़ सकता है, पर आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको सफल बनाएगी. जॉब में अपने कार्यों पर स्वयं का नियंत्रण रखें, निश्चित सफल रहेंगे. वहीं व्यापारिक विस्तार को लेकर आज अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. रिश्तों में अधिक भावुकता परेशान कर सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. संतान पक्ष से कुछ परेशानी मिल सकती है. आज भाग्य का साथ 65% है. भगवान शंकर का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed