लव लाइफ और वर्कप्लेस पर मिल सकता है धोखा! आज मिथुन राशि वाले रहें बेहद सावधान
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि इस समय सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ रही है और ज्योतिष शास्त्र में जब भी सूर्य और शनि आमने-सामने होते हैं तो सेहत से जुड़ी परेशानियां खड़ी होती हैं. उन्होंने कहा कि इस युति के कारण मिथुन राशि के जातकों को माइग्रेन या तेज सिरदर्द की शिकायत बनी रह सकती है
Mithun Rashifal Today, 31 May 2026: आज 31 मई यानी रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणामों से भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां ग्रहों की चाल फिजूलखर्ची और सेहत में उतार-चढ़ाव के संकेत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘सिद्ध योग’ का निर्माण सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सफलता के प्रबल द्वार खोल रहा है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, वर्तमान में सूर्य देव का मिथुन राशि के बारहवें घर में संचार और शनि की दृष्टि कई मायनों में इस दिन को हलचल भरा बनाने वाली है. आइए जानते हैं आज आपकी सेहत, रिश्ते, करियर और भविष्य को लेकर ज्योतिषीय गणनाएं क्या कहती हैं.
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और माइग्रेन की आशंका
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि इस समय सूर्य पर शनि की दृष्टि पड़ रही है और ज्योतिष शास्त्र में जब भी सूर्य और शनि आमने-सामने होते हैं, तो सेहत से जुड़ी परेशानियां खड़ी होती हैं. उन्होंने कहा कि इस युति के कारण मिथुन राशि के जातकों को माइग्रेन या तेज सिरदर्द की शिकायत बनी रह सकती है. इसके अलावा आंखों से जुड़ी समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं. सेहत के प्रति लापरवाही इस दिन आपके लिए भारी पड़ सकती है.
बढ़ते खर्च और पिता-पुत्र के रिश्तों में तनाव
ग्रहों की इस स्थिति के कारण मिथुन राशि वालों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने के योग हैं, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है. इसके साथ ही शनि की दृष्टि के प्रभाव के चलते इस दिन पिता और पुत्र के बीच वैचारिक मतभेद या टकराव की स्थिति बन सकती है. ज्योतिषाचार्य संजय का कहना है कि शनि एक ‘काला ग्रह’ है जो अलगाव पैदा करता है, इसलिए इस दौरान पिता-पुत्र का एक छत के नीचे रहना तरक्की में बाधा बन सकता है. ऐसे में दोनों को आपसी तालमेल बनाए रखने की जरूरत है.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, सभी चुनौतियों के बीच यह समय मिथुन राशि के उन जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. 31 मई को ‘सिद्ध योग’ का निर्माण हो रहा है, जो सफलता के द्वार खोलता है. ज्योतिषाचार्य संजय का मानना है कि इस अवधि में आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें अपनी विशेषज्ञता के बल पर पूरी तरह कामयाब होंगे. छात्रों और नौकरी चाहने वालों को इस समय का पूरा लाभ उठाना चाहिए.
भावनाओं में उतार-चढ़ाव और रिश्तों में धोखे से बचें
ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज के दिन पूर्णिमा तिथि का उदय हो रहा है, जिसके प्रभाव से मिथुन राशि के जातक भावनात्मक रूप से काफी उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे. अगर आपने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखा, तो आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा कार्यक्षेत्र और लव लाइफ दोनों में ही आपको धोखा मिलने की आशंका है. इन संभावित खतरों को देखते हुए ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि आज के दिन आपको बेहद ‘डिप्लोमेटिक’ यानी कूटनीतिक बने रहना होगा, ताकि आप खुद को सुरक्षित रख सकें.
अष्टम भाव में प्लूटो: पुरानी चीजें खत्म होकर खुलेगा नया रास्ता
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि भविष्य के लिहाज से एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है. इस समय प्लूटो आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहा है. प्लूटो का यह प्रभाव जीवन से पुरानी और अनुपयोगी चीजों को पूरी तरह खत्म कर देगा और बची हुई चीजों को रीसाइकिल करेगा. यह बदलाव भले ही शुरुआत में कठिन लगे, लेकिन प्लूटो आपके जीवन में तरक्की और उन्नति के नए रास्ते खोलने का काम करेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


