वास्तु के अनुसार घर में कहां लगाएं शीशा और कहां नहीं, जानिए आसान नियम
Last Updated:
Vastu Tips: घर में लगा शीशा सिर्फ चेहरा देखने के लिए नहीं बल्कि सुख-शांति और पॉजिटिविटी से भी जुड़ा माना जाता है. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार शीशा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है. बेडरूम, किचन, दक्षिण दिशा और टूटे शीशे से बचना चाहिए, वरना नकारात्मक असर पड़ सकता है.
फरीदाबाद: घर में लगा शीशा सिर्फ चेहरा देखने के काम नहीं आता बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाता है. लेकिन वास्तु के अनुसार अगर शीशा गलत जगह पर लगा हो तो इसका असर घर की सुख-शांति और पॉजिटिविटी पर भी पड़ता है. कई लोग बिना सोचे-समझे कहीं भी शीशा लगा लेते हैं लेकिन वास्तु में इसे लेकर कई बातें बताई गई हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी माना जाता है.
कौनसी दिशा में लगाएं शीशा
Local18 से बातचीत में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि घर में शीशा हमेशा उत्तर दिशा और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इन दिशाओं में लगा शीशा शुभ माना जाता हैं.रोज सुबह शीशे में अपना चेहरा देखना चाहिए इससे भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में तरक्की आती है. जिस तरह गाड़ी में लगे शीशे की वजह से दुर्घटना से बचाव होता है उसी तरह घर में सही जगह लगा शीशा भी सकारात्मक असर देता है.
बेडरूम में शीशा न लगाएं
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं बेडरूम में शीशा लगाने से बचना चाहिए. खासतौर पर ऐसा शीशा जिसमें सोते समय अपना चेहरा दिखाई दे. इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और मानसिक शांति भी प्रभावित होती है. अगर किसी के बेडरूम में पहले से शीशा लगा हुआ है तो उस पर पर्दा लगा देना चाहिए. जब जरूरत हो तब पर्दा हटाकर इस्तेमाल करें और बाद में फिर ढक दें.
घर में कहां शीशा न लगाएं
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं किचन में भी शीशा नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के सामने और दक्षिण दिशा में भी शीशा लगाना वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता. टूटे-फूटे या चटके हुए शीशे घर में बिल्कुल नहीं रखने चाहिए. इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं और किस्मत पर भी बुरा असर पड़ता है.
घर में कहां लगाएं शीशा
महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं ड्राइंग रूम में शीशा लगाना अच्छा माना जाता है. खासकर अगर वह उत्तर या पूर्व दिशा में हो तो और भी शुभ माना जाता है. शौचालय में शीशा लगाने से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार यह सही नहीं माना जाता. घर की छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


