जून में 5 ग्रहों का गोचर, 5 राशियों का लगेगा जैकपॉट, मिलेगी धन-धान्य, करियर में ग्रोथ!
Last Updated:
June Grah Gochar 2026 predictions: जून 2026 में गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध ग्रह का गोचर होने वाला है. इन बड़े ग्रहों के गोचर से मेष समेत 5 राशिवालों का लाभ होंगे. उनको करियर में तरक्की मिलेगी, वहीं धन, धान्य, सुख, संपत्ति में भी वृद्धि होगी.
June Grah Gochar 2026: जून 2026 का प्रारंभ होने वाला है. 2 जून को 02:25 ए एम पर सबसे बड़े ग्रह गुरु का गोचर होने वाला है, उसके अलावा 4 और ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. 8 जून को 05:47 पी एम पर शुक्र का गोचर कर्क राशि में होगा, वहीं 15 जून को 12:58 पी एम पर ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे. उसके बाद 21 जून को 12:07 ए एम पर वृषभ में मंगल का गोचर होगा और 22 जून को 03:41 पी एम पर कर्क में बुध का प्रवेश होगा. जून में इन 5 बड़े ग्रहों के गोचर से मेष, मिथुन समेत 5 राशिवालों की किस्मत चमक सकती है, इन लोगों का घर धन -धान्य से भर जाएगा, वहीं करियर में ग्रोथ भी मिल सकती है. (Photo: AI)

मेष: जून में 5 बड़े ग्रहों का गोचर मेष राशिवालों के लिए लकी साबित हो सकता है. इस समय में आपका पराक्रम बढ़ेगा और आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आमदनी में कोई रुकावट नहीं आएगी. आपके सोशल नेटवर्क का विस्तार होगा, जिसका करियर में लाभ मिलेगा. इस समय में आप जो काम हाथ में लेंगे, उसे सफलतापूवर्क पूरा करेंगे. (Photo: AI)

मिथुन: जून में ग्रहों का गोचर मिथुन राशिवालों के लिए लाभदायक होगा. इस समय में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इनकम में वृद्धि होगी. लक्ष्मी कृपा से धन का संकट दूर होगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इस समय में काम के विस्तार या बिजनेस की योजनाएं सफल होंगी क्योंकि समय अनुकूल रहेगा. आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं. (Photo: AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कर्क: जून में 5 ग्रहों का गोचर कर्क राशिवालों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है. जो लोग लंबे समय से नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उनको खुशखबरी मिल सकती है. आपके पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में बढ़ोत्तरी का योग बना है. आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. आपको सोचा हुआ कोई बड़ा काम सफल होगा. मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और इससे मानसिक शांति मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे धन लाभ होगा. (Photo: AI)

कन्या: जून में ग्रहों के गोचर क शुभ प्रभाव कन्या राशिवालों पर भी देखने को मिलेगा. आप पर माता लक्ष्मी प्रसन्न रहेंगी, जिससे आपके धन, वैभव, सुख और संपत्ति में वृद्धि होने की उम्मीद है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, उनको हाथ से न जाने दें. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आप को माता का स्नेह मिलेगा. आप उनकी सेहत का ध्यान रखें. आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. (Photo: AI)

वृश्चिक: जून में 5 ग्रहों का गोचर वृश्चिक वालों को लाभ पहुचाने वाला है. नौकरी या फिर बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, इससे फायदा होगा. नए लोगों से मुलाकात तरक्की की राह आसान करेगी. इस महीने में धन का संकट दूर होगा. आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत हो सकती है. फिजूलखर्च पर लगाम लगाना होगा. इस समय में कुछ ऐसे काम हो सकते हैं, जिनकी उम्मीद न हो, जो आपके लिए लाभकारी होगा. घर पर मांगलिक कार्य हो सकते हैं. जून में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. (Photo: AI)


