28 मई को नौतपा का चौथा दिन, धधकती दोपहरी में निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कहीं आपकी सेहत..
Nautapa Weather Forecast 2026 Day 4: नौतपा का चौथा दिन 28 मई गुरुवार को है. इस दिन धधकती दोपहरी में घर से बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इस समय में मानो सूरज आसमान से आग उगल रहा है, कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. ऐसी स्थिति में लापरवाही करने पर लू लगने का खतरा है, इंसानी शरीर का कूलिंग सिस्टम फेल होने और अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है. नौतपा के चौथे दिन यानि 28 मई गुरुवार को भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि 12 राशियों में से किसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है?
नौतपा के चौथे दिन का 12 राशियों की सेहत पर असर
मेष: नौतपा के चौथे दिन मेष वालों को अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान देना होगा. मसाले और तेल वाली चीजें न खाएं. इससे परहेज रखें. संतुलित आहार लें और अच्छी मात्रा में पानी पिएं, नहीं तो सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
वृषभ: नौतपा के चौथे दिन वृषभ वालों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. मन को शांत रखें और क्रोध न करें, इसके लिए योग और ध्यान की मदद लें. दोपहर में न निकलें और ऐसे काम न करें, जिससे आपकी ब्लड प्रेशर बढ़े.
मिथुन: नौतपा के चौथे दिन मिथुन वालों को थकान हो सकती है, शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी. ऐसी स्थिति में आप शरीर में पानी की कमी न होने दें. घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह से भोजन करें और पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए ध्यान लगा सकते हैं.
कर्क: नौतपा के चौथे दिन कर्क वालों की सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आप क्रोध न करें और मन की शांति बनाए रखें. पूजा, पाठ, ध्यान, योग की मदद से मन को शांत रख सकते हैं. आपकी राशि जल की है, तो ऐसे में आप पानी, जूस आदि जरूर लें.
सिंह: नौतपा के चौथे दिन सिंह राशिवालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. ज्यादा व्यायाम और भागदौड़ से बचें. इस समय में संतुलित आहार लें. पानी वाले फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें.
कन्या: कन्या वालों को नौतपा के चौथे दिन अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना है. दूसरों की बातों से प्रभावित होकर अपना मन खराब न करें. गुस्सा और तनाव से दूर रहें. हर पल में खुशी की तलाश जरूरी है.
तुला: नौतपा के चौथे दिन तुला राशिवालों को काम के साथ आराम की भी जरूरत है. काम का बोझ आपको थका सकता है. ऐसे में शरीर में पानी और ऊर्जा दोनों की कमी हो सकती है. ऐसे में घर से बाहर निकलना या गर्म वातावरण में काम करना खतरनाक हो सकता है.
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को नौतपा के चौथे दिन एनर्जी की कमी रह सकती है. अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएं, नहीं तो लू लगने का खतरा है. बहुत जरूरी काम को सुबह 10 बजे से पहले या शाम को 6 बजे के बाद निपटाएं. अत्यंत आवश्यक कार्य है तो फिर सेहत के लिए जरूरी उपाय करके घर से निकलें.
धनु: नौतपा के चौथे दिन धनु वालों को यात्रा करनी पड़ सकती है. ऐसे में आप पानी और जूस साथ लेना न भूलें. संतुलित आहार लें. आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन कोई लापरवाही न करें.
मकर: नौतपा के चौथे दिन मकर वालों पर काम का दबाव रह सकता है. इसके लिए आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है. इस दिन आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं. ऐसे में आप अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ: नौतपा का चौथा दिन कुंभ वालों के लिए चुनौतिपूर्ण हो सकता है. काम में तनाव होने से आप परेशान हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में आप स्वयं पर नियंत्रण रखें. कोई ऐसा काम न करें, जिससे अपकी सेहत खराब हो.
मीन: मीन वाले लोगों को सलाह है कि आप नौतपा के चौथे दिन काम से हटकर कुछ समय अपने लिए निकालें. बच्चों के साथ खेलें या हल्का व्यायाम, योग आदि करें, ताकि तनाव दूर हो और मन शांत रहें, स्वयं को रिलैक्स दें. इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा.


