चित्तौड़गढ़ का मां भवानी मंदिर, यहां स्वयं प्रकट हुई देवी की प्रतिमा, मंदिर निर्माण के दौर

चित्तौड़गढ़ का मां भवानी मंदिर, यहां स्वयं प्रकट हुई देवी की प्रतिमा, मंदिर निर्माण के दौर

होमताजा खबरधर्म

चित्तौड़गढ़ का मां भवानी मंदिर, यहां स्वयं प्रकट हुई देवी की प्रतिमा

Last Updated:

Maa Bhavani Temple Chittorgarh: वैसे तो आपने देवी मां के कई मंदिरों के दर्शन किए होंगे लेकिन आज आज हम आपको चित्तौड़गढ़ के दिव्य मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मां भवानी को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि यहां भवानी स्वयं एक दिव्य मूर्ति के रूप में प्रकट हुईं, जिसे गर्भगृह में स्थापित किया गया और इनके दर्शन करने मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं चित्तौड़गढ़ के भवानी मंदिर के बारे में…

Zoom

Maa Bhavani Temple Chittorgarh: भारत को मंदिरों का देश भी कहा जाता है. यहां देवी-देवताओं के कई भव्य व भक्ति से भरे मंदिर हैं. भगवती को समर्पित ऐसा ही सदियों पुराना मंदिर राजस्थान के चित्तौड़ में स्थित है. खास बात है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि दिव्य शक्ति और आस्था का भी केंद्र है. राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ में स्थित तुलजा भवानी मंदिर भक्तों के लिए खास महत्व रखता है. मान्यता है कि यहां देवी भवानी स्वयं प्रकट हुई थीं और उनकी मूर्ति भी दिव्य रूप से आई थी. भक्तों का विश्वास है कि माता के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और वे अपने भक्तों की हर मुश्किल में रक्षा करती हैं.

दूर-दूर से लोग आते हैं दर्शन करने
जंगलों और प्राचीन किलों के बीच बसा यह मंदिर शांति और आध्यात्मिक सुकून की तलाश में आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचता है. मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते ही शांति मिलती है. चारों ओर धूप की सुगंध, भजनों की धुन और फूलों की महक पूरे वातावरण को पवित्र बना देती है. दूर-दूर से लोग यहां मन्नतें पूरी करने, शांति पाने और आशीर्वाद लेने आते हैं.

मंदिर की स्थापत्य कला शानदार
दिव्य माहौल के साथ ही मंदिर की स्थापत्य कला भी शानदार है. तुलजा भवानी मंदिर की बनावट राजस्थानी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है. दीवारों पर बारीक नक्काशी, रंग-बिरंगे डिजाइन और प्राचीन शिलालेख सदियों पुरानी भक्ति की गवाही देते हैं. मंदिर परिसर में हरे-भरे बगीचे और शांत तालाब हैं, जहां बैठकर भक्त आत्म-चिंतन कर सकते हैं. देवी तुलजा भवानी को शक्ति, दया और रक्षा की देवी माना जाता है. भक्तों का मानना है कि माता अपने भक्तों की हर परेशानी को समझती हैं और उन्हें सही मार्ग दिखाती हैं. मंदिर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती प्रतिदिन होती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.

देवी की इच्छा अनुसार मंदिर की नींव
देवी के मंदिर से जुड़ी चमत्कारी कथा आज भी भक्तों के बीच प्रचलित है. कहते हैं कि बहुत पुराने समय में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में अनेक विपत्तियां और दुख आए थे. स्थानीय लोगों ने देवी से प्रार्थना की कि वे उनकी रक्षा करें. देवी की कृपा से एक ऋषि को निर्देश मिला और उन्होंने देवी की इच्छा अनुसार मंदिर की नींव रखी. मंदिर निर्माण के दौरान चमत्कार हुआ. भवानी स्वयं एक दिव्य मूर्ति के रूप में प्रकट हुईं, जिसे गर्भगृह में स्थापित किया गया. मंदिर बनने के बाद क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुख का दौर शुरू हो गया. तब से लेकर आज तक भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं और माता का आशीर्वाद लेते हैं.

राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं का केंद्र
तुलजा भवानी मंदिर केवल धार्मिक स्थल ही नहीं है बल्कि राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं का भी केंद्र है. यहां पूरे वर्ष विभिन्न त्योहार, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इन मौकों पर लोक गीत, नृत्य और पारंपरिक रस्में देखने को मिलती हैं, जो राजस्थान की समृद्ध विरासत को जीवंत रखती हैं. मान्यता है कि जो भी माता के दर पर सच्चे मन से आता है, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed