जल्दबाजी में लिया फैसला आज कर्क राशि वालों के लिए पड़ेगा भारी! जानिए उपाय
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 24 मई 2026, रविवार का दिन कई शुभ संकेत लेकर आया है. आज ज्येष्ठा अधिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और हर्षण योग का विशेष प्रभाव आज आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है. हालांकि शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित लेकिन लाभदायक रहने वाला है. दिनभर कुछ नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलने की संभावना भी प्रबल रहेगी.
लेनदेन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसी को उधार देने या बड़े लेनदेन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी बढ़ा सकता है. हालांकि पुराने रुके हुए धन के मिलने की संभावना भी बन रही है. परिवार के किसी सदस्य या दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. लंबे समय बाद किसी करीबी से बातचीत मन को सुकून दे सकती है.
हर्षण योग में बढ़ेगी रिश्तों की मिठास
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ मजबूत होगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अनुकूल संकेत दे रहा है. हालांकि गुस्से और अहंकार से बचना जरूरी होगा.
करियर में खुल सकते हैं नए रास्ते
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. व्यापार में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं, लेकिन किसी भी नए निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. साझेदारी के कामों में पारदर्शिता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.
छात्रों के लिए मेहनत भरा रहेगा दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता से भरा रहेगा. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. हालांकि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा, तभी अच्छे परिणाम मिल पाएंगे.
महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि हर्षण योग के प्रभाव से महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. घर-परिवार में आपका सम्मान बढ़ सकता है और परिवार के लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. घरेलू महिलाओं के लिए दिन व्यस्त लेकिन संतोषजनक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. ज्यादा थकान और तनाव से बचें और खानपान का ध्यान रखें. आज मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करना लाभकारी रहेगा. पेट और सिर दर्द से जुड़ी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें. भगवान शिव को जल अर्पित करें और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें. इससे मन शांत रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा. साथ ही आज सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं.


