आज चमकने वाली है वृषभ राशि की किस्मत, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal:ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के होते है.इन्हें गुस्सा भी कम आता है लेकिन जब ये गुस्सा होते है तो खुद की भी नहीं सुनते.ऐसे लोगो को मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी अपनी भावनाओं को काबू में रखकर फैसला लेना चाहिए.
Vrishabh Rashifal Today, 24 May 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 24 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और हर्षण योग का खास संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं, वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
कैसा होता है वृषभ राशि वालों का स्वभाव?
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के होते हैं. इन्हें गुस्सा भी बहुत कम आता है, लेकिन जब ये क्रोधित होते हैं तो फिर किसी की भी नहीं सुनते. ऐसे लोगों को मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी अपनी भावनाओं को काबू में रखकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए.
बिजनेस में होगा बड़ा फायदा, नौकरीपेशा लोग बरतें सावधानी
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें बाजार का उतार-चढ़ाव भी देखना होगा. हालांकि, इन सब परिस्थितियों के बाद भी आपको व्यापार में बेहतर लाभ मिलने के मजबूत योग बने हुए हैं. वहीं अगर बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज नौकरी में बदलाव के फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें, वरना इसका सीधा असर आपके करियर पर भी पड़ सकता है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करें.
शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट का है यह बिल्कुल सही समय
वृषभ राशि के जो जातक इनवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, वे आज शेयर बाजार में पैसा निवेश कर सकते हैं. ग्रहों की चाल इस वक्त निवेश के लिहाज से आपके लिए काफी अनुकूल दिखाई दे रही है. इसके अलावा आज आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले की तुलना में काफी मजबूत और बेहतर होगी.
पार्टनर से खुलकर रख सकेंगे अपने दिल की बात
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से काफी बेहतर होने वाली है. आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात खुलकर साझा कर सकते हैं. यह समय प्रेम संबंधों के लिए काफी अनुकूल और सकारात्मक है. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, वे आज अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं.
आज सूर्य देव को जरूर दें अर्घ्य
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज (नारंगी) और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक घर से बाहर जाते समय भगवान सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें. इस उपाय को करने से आपके अटके हुए सारे काम जरूर पूरे होंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


