आज चमक सकती है धनु वालों की किस्मत, मिलेगा बड़ा अवसर! बस इस चीज पर रखें काबू

आज चमक सकती है धनु वालों की किस्मत, मिलेगा बड़ा अवसर! बस इस चीज पर रखें काबू

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 24 may 2026: धनु राशि के जातक अगर लंबे समय से किसी पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं. आज के दिन आपके सितारे इस दिशा में आपका भरपूर सहयोग करेंगे. परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा.

जमुई: 24 मई 2026 के दिन ग्रहों में बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे. जिसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी ग्रहों की चाल का असर देखने को मिलेगा. आज उन्हें धन लाभ हो सकता है, साथ ही आज उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में कई बेहतरीन अवसर भी मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन बड़ी योजनाएं बनाने में सफलता मिल सकती है. आज आप अपने कार्यस्थल पर कुछ ऐसे नए विचारों के साथ जाएंगे, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है. धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी. आज के दिन आपको अपने खर्चों से पहले काफी सोचने-विचारने की जरूरत है.

कार्यस्थल पर अच्छा जाएगा दिन 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर काफी खुशनुमा दिन बिताने का अवसर मिलेगा. आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे. अगर आपको कारोबारी है और किसी तरह का व्यवसाय करते हैं, तो आज आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है आज के दिन आपको किसी बात को लेकर थोड़ी मानसिक तनाव भी उठानी पड़ सकती है. जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. आज के दिन तनाव को छोड़कर आपको अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप किसी महंगी चीज खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपना फैसला बदल देना चाहिए. धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का कलात्मक या रचनात्मक काम करते हैं, तब आज का दिन उनके लिए बेहद ही अनुकूल होने वाला है.

आज कर सकते हैं अपने मन की बात 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर लंबे समय से किसी पार्टनर की तलाश में हैं, तो आज आप अपने मन की बात कह सकते हैं. आज के दिन आपके सितारे इस दिशा में आपका भरपूर सहयोग करेंगे. परिवार में आज खुशियों का माहौल रहेगा. आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने से आपको खुशी मिलेगी. परिवार में परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे.

करें ये उपाय
धनु राशि के जातकों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने में भी सफलता मिल सकती है, जहां आप अपनी बोलचाल के कारण लोगों के मन पर एक बड़ा प्रभाव छोड़ पाने में भी सफल होंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने घर के पूजा वाले स्थान पर बरगद का पत्ता लाकर रखना चाहिए, और आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा होगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed