Sapne Me Saap Katna: सपने में सांप काट ले तो क्या है मतलब, जानें शास्त्रों अनुसार क्या करे
सपने में सांप काट ले तो क्या है इसका मतलब, जानें शास्त्रों के अनुसार क्या करें
Last Updated:
Dream Of Snake Bite Meaning: कभी-कभी सपने में सांप का देखना और जहरीले सांप का काट लेने का मतलब शुभ और अशुभ दोनों है. ऐसा सपना हमें सावधान करता है तो उन्नति का संकेत भी देता है. ऐसे सपने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं.
सपने में सांप काटने का मतलब. (Photo: AI)
Sapne Me Saap Katna: जब हम सोए होते हैं तो कभी-कभी सपने में सांप देखते हैं, वह सांप काला, सफेद, लाल, भूरा या कुछ और रंग का हो सकता है. कुछ लोग देखते हैं कि सपने में सांप ने उनको काट लिया है या वे सांप देखकर डर रहे हैं. सपने में सांप का देखना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देता है. यह आपकी उन्नति और आरोग्य को दर्शाता है तो कभी आने वाले संकट से सावधान करता है. आइए जानते हैं सपने में सांप देखने और सांप के काटने का क्या मतलब है? इसका ज्योतिष उपाय क्या हैं?
सपने में सांप काटने का मतलब
- यदि आपको सपने में कोई सांप काट लेता है, तो यह आपको किसी गंभीर बीमारी से मुक्ति का संकेत है. जो व्यक्ति बीमार है और वह यह सपना देखता है तो वह जल्द ही रोग मुक्त होने वाला है.
- सपने में सांप काटने का एक मतलब यह भी है कि आप किसी संकट से उबरने वाले हैं, आपको अचानक से धन लाभ होने वाला है. यह बिजनेस में मुनाफा और नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति का भी संकेत देता है.
- आप सपने में देखते हैं कि कोई बहुत ही बड़ा और जहरीला सांप आपको काटता है और आप डर जाते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके शत्रु आपके खिलाफ साजिशें रच रहे हैं और वे आपको हानि पहुंचाना चाहते हैं. यह सपना आपको सतर्क करने वाला है. आप अपनी चीजों को गोपनीय रखें.
- जहरीले सांप का काटना और फिर डरना इस बात की भी संकेत है कि निकट समय में आपको कोई रोग हो सकता है या फिर मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं.
बाएं हाथ या पैर पर सांप का काटना
सपने में कोई जहरीला सांप आपको बाएं हाथ या पैर पर काटता है तो इसे अशुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है या फिर आपको कोई बड़ा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है.
सिर या चेहरे पर सांप काटना
यदि सपने में आपको कोई सांप सिर या चेहरे पर काटता है तो भी आपको सचेत हो जाना चाहिए. इसका मतलब यह है कि आपके पद, प्रतिष्ठा, यश को नुकसान पहुंच सकता है या फिर कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है. ऐसे में आप अपनी तरफ से कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे ऐसी स्थितियां बनें.
सपने में सांप काटने पर क्या उपाय करें?
- जो व्यक्ति सपने में बार-बार सांप देखता है या उसे सांप काटता है तो यह कालसर्प दोष या पितृ दोष का कारण माना जाता है. इसकी वजह से जीवन में कई प्रकार की समस्याएं और बाधाएं आ सकती हैं. इससे बचने के लिए आप सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग का जलाभिषेक करें. गाय का दूध अर्पित करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. ज्यादा भय है तो रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
- एक उपाय यह भी है कि जब आप कोई भयानक या डरावना सपना देखें तो उसे अपने माता, पिता, भाई, बहन, पति या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बता दें. माना जाता है कि ऐसा करने से उस सपने का प्रभाव कम हो जाता है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


