धनु राशि वाले आज जल्दबाजी में ना लें कोई फैसला, बिजनेस में रहेगा उतार-चढ़ाव, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 21 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे.
जमुई: 21 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे गुरु पुष्य योग का दुर्लभ संयोग बनेगा. गुरुवार होने के कारण इस योग का प्रभाव और भी बढ़ जाएगा. इसके साथ ही चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु और शुक्र की स्थिति अनफा योग का निर्माण करेगी, जबकि शनि और चंद्रमा के बीच नवम-पंचम योग बनने से कई मामलों में मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन ग्रहों की इस स्थिति से धनु राशि के जातकों पर बड़ा असर डाल सकती है. खासकर आज के दिन बनने वाले इस योग के कारण धनु राशि के जातकों के नौकरी और कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में कोई भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपको भविष्य में इसका बड़ा नुकसान हो सकता है.
आज किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है मन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के मन में आज किसी बात को लेकर बेचैनी और उलझन बनी रह सकती है. आज ग्रहों की स्थिति ऐसी रहने वाली है कि जिससे आपका बना हुआ काम अचानक अटक सकता है. इससे तनाव बढ़ सकता है. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि स्वास्थ्य के मामले में भी धनु राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. यदि पहले से कोई बीमारी चल रही है तो खानपान और परहेज को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. मौसम में बदलाव और अनियमित दिनचर्या के कारण थकान, पेट संबंधी परेशानी या मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
छोटी-छोटी बातों को लेकर हो सकता है विवाद
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. आज नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे लोगों की अपने परिजनों से मुलाकात हो सकती है. घर का माहौल भावनात्मक रूप से मजबूत रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में ईमानदारी और विश्वास रिश्तों को मजबूत बनाएगा. धनु राशि के जातकों को आज के दिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


