इस ट्रिक से फर्स्ट डेट पर ही मिल जाएगा संकेत, प्यार होगा सफल या रहेगी खटपट

इस ट्रिक से फर्स्ट डेट पर ही मिल जाएगा संकेत, प्यार होगा सफल या रहेगी खटपट

First Date Numerology Trick: आज के समय में लव रिलेशनशिप हो या फिर मैरिड लाइफ, दोनों में अलगाव और बिखराव की स्थितियां पहले से अधिक देखने को मिल रही हैं. या फिर यह कह सकते हैं कि सोशल मीडिया के दौर में लोग अपने रिश्ते को लेकर अधिक मुखर हैं, अपने रिलेशनशिप स्टेटस को बेबाकी से बयां कर देते हैं. हम इसमें नहीं जाते कि किसमें किसकी गलती है या किस वजह से रिश्ता टूटा. हम बात कर रहे हैं उस फर्स्ट डेट के बारे में, जिस दिन दो दिल मिले और कुछ ऐसा लगा कि दो से एक होने का फैसला कर लिया, लेकिन कुछ समय बाद वह रिश्ता टूट गया या फिर रिलेशनशिप में पार्टनर से खटपट होने लगी. अंक ज्योतिष का एक ट्रिक है, जिसे अपनाकर आप जान सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति के साथ आपका प्यार सफल होगा या फिर रिलेशनशिप में टकराव या अलगाव का सामना करना होगा.

पहली ही डेट पर कैसे जानें पार्टनर का असली मिजाज?

जब आप किसी के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं और उसके सही स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं ​तो उसका सही डेट ऑफ बर्थ यानि जन्म की तारीख पता करें. जन्म तारीख में दिन, महीना और साल यानि 12 तारीख, जनवरी महीना और 1990 साल. जन्म की तारीख में ही सामने वाले के कई राज छिपे होते हैं. आप सामने वाले व्यक्ति के जन्म की तारीख से मूलांक निकालकर यह पता कर सकते हैं कि वह किस स्वभाव का है.

उदाहरण के लिए किसी का जन्म 10 जनवरी 1990 है तो अंक ज्योतिष के अनुसार, उसका मूलांक 1 होता है. इसमें तारीख के दोनों अंकों को जोड़कर एक अंक बनाते हैं. अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से लेकर 9 तक होते हैं, जो नवग्रहों से संबंधित होते हैं. 10 जनवरी को पैदा हुए व्यक्ति का मूलांक 1 हुआ, जैसे 1+0=1. मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य ग्रहों के राजा हैं. अब आप जान सकते हैं कि मूलांक 1 वालों का स्वभाव कैसा होता है?

लव लाइफ सफल होगी या फिर रहेगी खटपट

यदि सामने वाले व्यक्ति का मूलांक 1 है तो आप भी अपने जन्म तारीख से अपना मूलांक निकाल लें. अब देखना होगा कि आपके मूलांक का स्वामी ग्रह क्या है? यदि आपके मूलांक का स्वामी ग्रह सामने वाले व्यक्ति के मूलांक के स्वामी ग्रह से मित्रवत है, तो ​इस स्थिति में लव लाइफ सफल होने की संभावना अधिक है. यदि वह शत्रुवत है तो फिर उस रिलेश​नशिप में खटपट हो सकती है या​ फिर अलगाव हो सकता है.

उदाहरण के लिए जिसके साथ डेट करने गए हैं, उसका मूलांक 1 है और आपका मूलांक 8 है. तो ऐसे लोगों को प्रेम संबंध नहीं करना चाहिए. आपके लव लाइफ में हमेशा खटपट रहेगी, अलगाव की स्थिति बन सकती है, शत्रुता का भाव रहेगा क्योंकि मूलांक 1 के स्वामी सूर्य और मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव हैं. सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं, लेकिन दोनों में शत्रुवत भाव है.

मूलांक 1 से लेकर 9 तक का स्वभाव

मूलांक 1,3 और 5 वाले लोग केयरिंग नेचर के होते हैं. उनका दिल साफ होता है और अपनी भावना को खुलकर व्यक्त करते हैं. मूलांक 1 वाले रिश्ते में वफादार होते हैं, वहीं मूलांक 3 वाले रोमांटिक होंगे तो मूलांक 5 वाले आपको बोर नहीं होने देंगे.

य​दि किसी का मूलांक 2, 6 या 7 है तो वे काफी सेंसटिव होते हैं, लेकिन उतना ही मूडी भी. इनके साथ रिलेश​नशिप में बहुत ही समझदारी की जरूरत रहती है. आपकी छोटी सी बात भी इनके दिल को तोड़ सकती है. इनको प्यार में पूरा अटेंशन चाहिए, रिलेशनशिप में असुरक्षा की भावना अधिक होती है. य​दि इनके मन के अनुसार नहीं हुआ तो फिर रिश्ते में समस्याएं आ सकती हैं.

मूलांक 4, 8 और 9 वाले लोग प्रैक्टिकल अधिक होते हैं और गुस्सैल भी. इनको ज्यादा बेकार की बातें करना पसंद नहीं. ये लोग जल्दी प्यार इजहार नहीं करते हैं, समय लेते हैं. आप इनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाकर प्रेम नहीं कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में लव में ब्रेकअप होना तय है.

नोट: इसमें यह भी देखना जरूरी है कि आपके मूलांक का स्वभाव सामने वाले व्यक्ति के मूलांक के स्वभाव से मैच करता है या नहीं. जैसे मूलांक 2 या 6 वाले लोग प्यार की बातें करेंगे और वे 8 या 9 वाले के साथ डेट कर रहे हैं, तो 8, 9 मूलांक वालों को लगेगा कि ये क्या बकवास की बातें कर रहा है क्योंकि मूलांक 8 और 9 वालों का स्वभाव साफ एवं स्पष्ट बोलना है.

Source link

You May Have Missed