आज गलती से देख लिया चतुर्थी का चांद, सता रहा झूठा कलंक लगने का डर? करें ये 2 आसान उपाय

आज गलती से देख लिया चतुर्थी का चांद, सता रहा झूठा कलंक लगने का डर? करें ये 2 आसान उपाय

होमताजा खबरधर्म

आज गलती से देख लिया चतुर्थी का चांद, सता रहा झूठे कलंक का डर? करें ये उपाय

Last Updated:

Chaturthi Chand Darshan Dosh: आज वरदा चतुर्थी है यानि ज्येष्ठ अधिकमास की विनायक चतुर्थी. इस व्रत में गणेश पूजा करते हैं, लेकिन चंद्रमा को नहीं देखते हैं क्योंकि इससे दोष लगता है. यदि आपने गलती से आज चंद्रमा देख लिया तो दोष को दूर करने के उपाय क्या हैं?

Zoom

वरदा चतुर्थी पर चंद्र दोष दूर करने के उपाय. (Photo: AI)

Varada Chaturthi 2026 Moon Sighting Remedies: आज देशभर में वरदा चतुर्थी का व्रत है. ​यह ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष का चतुर्थी व्रत है. पंचांग के अनुसार, चतुर्थी ति​थि 19 मई को दोपहर 2:18 बजे से लेकर 20 मई को 11:06 एएम तक है. इस व्रत में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं, उनकी कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन इस विनायक चतुर्थी व्रत में चंद्रमा की पूजा नहीं करते हैं. इसके अलावा इस दिन गलती से भी चंद्रमा का दर्शन कर लेते हैं, तो झूठा कलंक लगने का डर रहता है. अब सवाल यह है कि अगर कोई आज चतुर्थी पर गलती से चंद्रमा देख लेता है तो उसे झूठे कलंक से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

चतुर्थी पर चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

आज चतुर्थी पर चांद के निकलने का समय सुबह 08:43 ए एम है, वहीं चांद के डूबने का समय रात 11:08 पी एम पर है. आज सुबह से लेकर रात तक कभी भी चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए. आज चंद्र दर्शन वर्जित है.

विनायक चतुर्थी पर क्यों नहीं देखते चंद्रमा?

एक बार चंद्र देव ने गणेश जी का अपमान कर दिया था, तब उन्होंने चंद्रमा को श्राप दे दिया. तब चंद्र देव ने गणेश जी से क्षमा मांगी, तो उन्होंने कहा कि महीने के 15 दिन तुम्हारा प्रभाव कम होगा और 15 दिन बढ़ेगा. वहीं दूसरी कथा यह है कि भगवान श्रीकृष्ण ने चौथ का चांद देख लिया था तो उन पर स्यामंतक मणि चोरी करने का झूठा कलंक लगा था.

जो लोग विनायक चतुर्थी पर चंद्रमा को देखते हैं, उनके मान और सम्मान में कमी आती है. उन पर उस गलत कार्य के लिए आरोप लगते हैं, जिसे उन्होंने किया ही नहीं.

चांद देखने से लगे दोष की मुक्ति के उपाय

यदि आप गलती से विनायक चतुर्थी यानि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर चंद्रमा को देख लेते हैं, तो उससे लगने वाले दोष से परेशान न हों. सबसे पहले स्नान आदि से निवृत हो जाएं. फिर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा विधि विधान से करें. फिर पूजा में आपने जो फल और ​मिठाई गणेश जी को अर्पित की है, उसे चंद्रमा को दिखाएं और किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें.

फिर झूठे कलंक या दोष से मुक्ति के लिए सिंह: प्रसेन मण्वधीत्सिंहो जाम्बवता हत: सुकुमार मा रोदीस्तव ह्येष: स्यमन्तक: मंत्र का जाप करें. इससे आपको लाभ होगा.

झूठे कलंक से मुक्ति के लिए दूसरा उपाय यह है कि आप चतुर्थी के दिन सिद्धिविनायक व्रत करें. उसके बाद हर माह की द्वितीया को चंद्रमा का दर्शन करें. इससे भी आपको लाभ होगा.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed