इन तारीखों पर जन्म लोग पार्टनर के साथ महसूस करते हैं स्पिरिचुअल कनेक्शन, जानें क्या कहती ह
इन तारीखों पर जन्म लोग पार्टनर के साथ महसूस करते हैं स्पिरिचुअल कनेक्शन
Last Updated:
Spiritual Connection Numerology: क्या आपको अपने पार्टनर के साथ ऐसा लगता है, जैसे यही परफेक्ट इंसान है मेरे लिए. अगर हां, तो इसका मतलब है कि आप दिव्य ऊर्जा से मार्गदर्शित हैं और इसी वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच गहरा आध्यात्मिक संबंध होता है. इस आर्टिकल में हम उन लोगों के बारे में जानेंगे, जिनका अपने पार्टनर के साथ जन्मतिथि के आधार पर आध्यात्मिक संबंध होता है.
Spiritual Connection Numerology: कहा जाता है कि जन्मतिथि सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, सोच और रिश्तों की गहराई से भी जुड़ी होती है. अंक ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ बेहद गहरा और आत्मिक स्तर का रिश्ता बना लेते हैं. ऐसे लोग सिर्फ बाहरी या दिखावटी प्यार में विश्वास नहीं रखते बल्कि अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से भी जुड़ जाते हैं. रिलेशन में वफादारी, समर्पण और समझदारी इनके स्वभाव की खास पहचान होती है. माना जाता है कि ये लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को बिना कहे समझ लेते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं. इस वजह से इनके रिश्ते सामान्य कपल्स की तुलना में अधिक स्थायी और मजबूत माने जाते हैं…

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 1 होता है और इस मूलांक वाले सूर्य ग्रह के प्रभाव में होते हैं. सूर्य आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व और इच्छाशक्ति का प्रतीक है और ये लोग केवल उन्हीं को चुनते हैं, जिनसे उनकी आत्मा का संबंध हो. ये लोग अपने जीवनसाथी की तलाश करते हैं क्योंकि इन्हें लगता है कि कोई और उनकी ऊर्जा से मेल नहीं खा सकता और केवल उनका जीवनसाथी ही उन्हें गहराई से जानता है. इनका मानना है कि उनकी ऊर्जा दूसरों से अलग और शक्तिशाली है, इसलिए ये हमेशा ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो बिल्कुल उनके जैसा हो.

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांत 2 होता है और इस मूलांक वाले चंद्रमा के प्रभाव में होते हैं. चंद्रमा एक संवेदनशील ग्रह है, जिसमें गहरी आध्यात्मिक शक्ति होती है. ये लोग बेहद संवेदनशील और अंतर्ज्ञानी होते हैं. इनकी भावनाएं और संवेदनाएं बहुत तीव्र होती हैं, इसलिए ये कभी भी किसी रिलेशन में बिना सोचे-समझे नहीं जाते क्योंकि ये हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं, जो उनसे आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हो. ये लोग बाहरी चीजों की बजाय असली संबंधों की तलाश करते हैं, जो उनके मन को शांति दे सके.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक वाले केतु ग्रह के प्रभाव में होते हैं. यह ग्रह सत्य की खोज करने वाला माना जाता है, जो आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन से गहराई से जुड़ा होता है. ये लोग अकेले रहकर जीवन के रहस्यों को सुलझाना पसंद करते हैं. ये ध्यान और योग साधना में अधिक रुचि रखते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा ऐसा साथी चाहिए, जो गहराई से आध्यात्मिक हो और उनकी ऊर्जा से मेल खा सके. अपनी जिज्ञासु और रहस्यमयी प्रकृति के कारण, ये मानते हैं कि केवल एक आध्यात्मिक साथी ही उनके साथ पूरी जिंदगी चल सकता है बिना उनकी व्यक्तिगतता पर सवाल उठाए और दिलचस्प बात यह है कि ब्रह्मांड उनकी इस इच्छा को स्वीकार करता है और उन्हें ऐसा आध्यात्मिक साथी देता है.


