चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर, तुला समेत 4 राशियों की 25 मई तक वाणी और व्यापार से होग

चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर, तुला समेत 4 राशियों की 25 मई तक वाणी और व्यापार से होग

होमराशि

बुध का रोहिणी नक्षत्र गोचर, तुला समेत 4 राशियों को व्यापार से होगा जबरदस्त लाभ

Last Updated:

Budh Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. बुध ग्रह 19 मई को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और इस नक्षत्र में वह 25 मई तक रहेंगे, जिसे ज्योतिष में शुभ और फलदायी माना जाता है. बुध का नक्षत्र परिवर्तन कर्क समेत 4 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. आइए जानते हैं बुध का नक्षत्र गोचर किन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा…

Zoom

Mercury Transit in Rohini Nakshatra: बुध ग्रह 19 मई दिन मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. रोहिणी नक्षत्र के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्रमा हैं और चंद्रमा के नक्षत्र में बुध का गोचर होना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है. बुध इस नक्षत्र में दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर गोचर करेंगे और 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद, शिक्षा और करियर का कारक ग्रह कहा जाता है, जबकि रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का प्रिय नक्षत्र माना जाता है. ऐसे में बुध और रोहिणी का यह संयोग कई राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर खासतौर पर कर्क, तुला समेत 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. इन राशियों को करियर, धन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.

बुध नक्षत्र गोचर का वृष राशि पर प्रभाव
बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर वृष राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है. बुध के नक्षत्र गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वृष राशि वालों के वैवाहिक जीवन में अगर समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. गोचर के प्रभाव से आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं.

बुध नक्षत्र गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर से कर्क राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आ सकता है. एक तो आपकी राशि के स्वामी ही चंद्रमा हैं और बुध का गोचर चंद्रमा के नक्षत्र में ही हो रहा है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अधिकारियों के साथ चल रही अनबन भी दूर हो जाएगी, जिससे आप काफी रिलैक्स नजर आएंगे. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलने के संकेत हैं. कर्क राशि वालों का इस अवधि में मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

बुध नक्षत्र गोचर का तुला राशि पर प्रभाव
बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. अगर बिजनेस में स्थिति सही नहीं चल रही है और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है तो इस अवधि में आपकी चिंता दूर होगी और बिजनेस में अच्छा फायदा होगा. आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं.

बुध नक्षत्र गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर शुभ समाचार लेकर आ सकता है. अगर आपके सरकारी कार्य काफी समय से अटके हुए हैं तो इस अवधि में पूरे होने लगेंगे और आपकी भागदौड़ भी कम होगी. नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपके करियर में अच्छी तरक्की होगी. वहीं कारोबार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. इस अवधि में आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा. संपत्ति या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed