मेष राशि वाले इस सप्ताह फिजूल खर्च से दूर रहें, वृषभ और मिथुन राशि वाले जीवन का भरपूर आनंद
Last Updated:
Weekly Horoscope 18 to 24 May 2026: मई के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह नियोजित कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने होंगे और लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है. वृषभ राशि वालों के इस सप्ताह जमीन और संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे और आप जीवन का भरपूर आनंद लेंगे. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह घर और बाहर, दोनों जगह लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 18 से 24 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026
मेष राशि वालों को मई के इस सप्ताह आलस और अहंकार दोनों से बचना चाहिए. चाहे करियर हो या बिजनेस, आपको इस सोच के साथ आगे बढ़ना होगा कि ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’, तभी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने नियोजित कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत और प्रयास करने होंगे. व्यवसाय में आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना भी करना पड़ सकता है. सप्ताह के पहले भाग की तुलना में दूसरे भाग में आपके सामने चुनौतियां कम होंगी, और आपके प्रियजनों के सहयोग से कार्य आसानी से पूरे होते हुए दिखाई देंगे. इस दौरान, आप स्वास्थ्य और रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिक धन खर्च कर सकते हैं. आपके प्रयास रंग लाते हुए दिखाई देंगे. परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. युवाओं का अधिकांश समय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में बीतेगा. सप्ताह के दूसरे भाग में, पढ़ाई कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे. लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है. अपने जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के अवसर प्राप्त होंगे.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026
मई का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए खुशियों और सफलता से भरा रहेगा. इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे. आपकी पेशेवर और निजी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जमीन और संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे. अगर अदालत में कोई मामला चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. इस दौरान, अगर आप चाहें तो कूटनीति और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सभी प्रकार के विवादों को सुलझा सकते हैं. सप्ताह के मध्य में अचानक किसी प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है. लव रिलेशन के मामले में यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है. किसी से हुई दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है. आपको अपने लव पार्टनर के साथ खुशी से समय बिताने के अवसर मिलेंगे. सप्ताह का उत्तरार्ध रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. इस दौरान आप जीवन का भरपूर आनंद लेंगे. व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह समय प्रगतिशील और उन्नतिदायक है. आप अपने व्यवसाय को मनचाहा रूप देने में सफल होंगे. इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 18 to 24 May 2026
पिछले सप्ताह की तुलना में मई का यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है. इस सप्ताह, कार्यक्षेत्र में काम पूरा करने में आपको वरिष्ठों और कनिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप सभी के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम करेंगे. आपको घर और बाहर, दोनों जगह लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. इस दौरान, किसी नई योजना से जुड़ने या कोई नया व्यवसाय शुरू करने की संभावना बन रही है. सप्ताह के मध्य में, आपको अचानक किसी लंबी या छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यह यात्रा सुखद रहेगी और नए संबंध बनाने में सहायक होगी. यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस दौरान आपका स्वास्थ्य आपकी परेशानी का कारण बन सकता है, जिसके चलते आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है. इस समय आपको लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होगी. लव राशिफल के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, लव पार्टनर के साथ अच्छे तालमेल में रहेंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


