कुंभ राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पार्टनर के साथ बनेगा घूमने का प्लान

कुंभ राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, पार्टनर के साथ बनेगा घूमने का प्लान

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 18 May 2026: आज (सोमवार) कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. पैरों में दर्द और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी होगा.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति ने कहा कि आज का दिन (सोमवार) कुंभ राशि वालों के लिए मानसिक उलझनों और नई शुरुआत का मिश्रण लेकर आया है. दिन की शुरुआत में मन काफी परेशान और अस्थिर रह सकता है लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. लंबे समय से रुके कामों में गति मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और जीवन में संतुलन लौट सकता है. हालांकि लव लाइफ में पुराने मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी बनी रह सकती है. स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है.

मानसिक उलझन के बीच खुद बनाना होगा रास्ता
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज कुंभ राशि के जातकों का मन काफी डिस्टर्ब रह सकता है. कई बार ऐसा महसूस होगा कि चीजें समझ से बाहर जा रही हैं और दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है. ऐसे समय में घबराने की बजाय खुद पर भरोसा रखना जरूरी होगा. जिस तरह सूर्य अपने लिए खुद रास्ता बनाता है, उसी तरह आपको भी अपने जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता खुद तैयार करना होगा.

करियर और अन्य कार्यों में मिलेगी सफलता
आज नौकरी या बिजनेस से जुड़े मामलों में कंफ्यूजन की स्थिति बन सकती है लेकिन आपको अपने काम को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. जिस काम को आप कर रहे हैं या शुरू करना चाहते हैं, उसमें सफलता मिलने के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं. लगातार मेहनत करते रहने से आने वाले समय में बड़ा फायदा मिल सकता है.

रुके हुए पैसे मिलने का योग
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज राहत भरा दिन माना जा रहा है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इसके साथ ही जो आर्थिक असंतुलन चल रहा था, उसमें भी सुधार आने के संकेत हैं. आज का दिन आर्थिक ग्रोथ और नई संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है.

लव लाइफ में पुरानी बातों से बढ़ सकती है परेशानी
प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. पुरानी बातों को याद करके मन परेशान हो सकता है, जिससे पार्टनर के साथ हल्की बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि दिन के अंत तक माहौल बेहतर होगा और पार्टनर के साथ घूमने आदि का प्लान भी बन सकता है.

स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
आज कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. पैरों में दर्द और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी होगा. समय पर आराम और सही भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आज का लकी कलर, अंक और उपाय
आज कुंभ राशि के जातकों के लिए लाल और हरा रंग शुभ माना गया है जबकि लकी नंबर 4 रहेगा. शुभ फल पाने के लिए भोलेनाथ के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें और किसी फल के रस का अर्पण करें. साथ ही कुलदेवी-देवता की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और सफलता के योग मजबूत होंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed