सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ! इस क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलने के संकेत
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव के साथ वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में चंद्रमा, सूर्य और बुध की युति शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है. वहीं धन भाव में गुरु और शुक्र की उपस्थिति आर्थिक मामलों में मजबूती प्रदान करेगी. जानें इस ग्रहदशा का प्रभाव…
Aaj Ka Singh Rashifal 18 May 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार 18 मई 2026 का दिन सामान्य दिनों की तुलना में काफी बेहतर रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति आज कई मामलों में लाभ के संकेत दे रही है. रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव के साथ वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में चंद्रमा, सूर्य और बुध की युति शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है. वहीं धन भाव में गुरु और शुक्र की उपस्थिति आर्थिक मामलों में मजबूती प्रदान करेगी. ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन धन, करियर और पारिवारिक जीवन के लिए सकारात्मक रहने वाला है.
करियर राशिफल
करियर और नौकरी के क्षेत्र में सिंह राशि वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए अतिरिक्त आय के योग बन रहे हैं. लंबे समय से किए जा रहे कार्यों का लाभ अब मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं कार्यक्षेत्र के बाहर से भी लाभ प्राप्त हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी दिन लाभदायक रहने की संभावना है. गुरु और शुक्र की युति व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत करेगी. खासतौर पर महिलाओं से जुड़े उत्पाद, फैशन, कॉस्मेटिक और सौंदर्य प्रसाधन के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. निवेश के लिहाज से भी दिन अनुकूल माना जा रहा है. कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं और नए व्यापारिक संपर्क भी लाभ दिला सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. सूर्य और चंद्रमा की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जबकि चौथे भाव में केतु और दसवें स्थान पर राहु मौजूद हैं. ऐसे में पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. लिवर और किडनी से जुड़ी दिक्कतों के भी संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में देर रात भोजन करने से बचना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके अलावा जंक फूड और तैलीय चीजों से दूरी बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा.
पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुखद वातावरण बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे और परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आने के संकेत हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रह सकता है और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा भी हो सकती है.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 6 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 3 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने आज जमीन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी है. जमीन की खरीद-बिक्री से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. साथ ही बिजली और अग्नि से जुड़े उपकरणों का उपयोग करते समय सतर्कता रखना जरूरी होगा. भगवान विष्णु की पूजा करना आज विशेष रूप से शुभ फलदायी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


