सामने वाले के हाव-भाव खोल देंगे सारे राज, चाणक्य के ये नियम आपको बना देंगे माइंड रीडर, कोई
चाणक्य नीति से जानें आखिर लोगों को कैसे पढ़ें और छुपे इरादों को कैसे पहचानें?
Last Updated:
Chanakya Niti Psychology: आज के दौर में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि लोगों के असली चेहरे और उनके छुपे इरादों को कैसे पहचाना जाए. चाणक्य की नीतियां और उनके विचार इंसानी व्यवहार को समझने की एक सटीक कुंजी माने जाते हैं. कहा जाता है कि अगर आप उनके सूत्रों को समझ लें, तो सामने वाले के हावभाव, शब्दों और आदतों से ही उसके मन की बात पढ़ सकते हैं. इस खास रिपोर्ट में जानिए चाणक्य से लोगों को पढ़ने और छुपे इरादे पहचानने की कला.
Chanakya Niti Psychology: क्या आपको कभी किसी दोस्त ने धोखा दिया है? क्या पार्टनर ने झूठ बोला है? क्या ऑफिस में किसी ने आपको इस्तेमाल किया है? सोचिए, अगर आप लोगों के इरादों को उनके बोलने से पहले ही समझ सकें तो? आचार्य चाणक्य, जो राजनीति और मानव व्यवहार के महान ज्ञाता थे, उन्होंने लोगों की असली प्रकृति को समझने के लिए कई मनोवैज्ञानिक तरीके बताए हैं. आज के दौर में जहां लोग झूठी मुस्कान, छुपे एजेंडा और मीठे झूठ के साथ रहते हैं, चाणक्य की बुद्धि आपके लिए हथियार बन सकती है. जानिए, उनकी सीख से लोगों को किताब की तरह कैसे पढ़ें.

लोगों के शब्दों पर नहीं, उनके कामों पर ध्यान दें – आचार्य चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि किसी व्यक्ति की असली पहचान उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कामों से होती है. लोग वही बोलेंगे जो आप सुनना चाहते हैं, लेकिन उनके काम असली सच्चाई दिखाते हैं. दोस्त मदद का वादा करता है, लेकिन जरूरत होने पर गायब हो जाता है. पार्टनर प्यार जताता है, लेकिन आपकी भावनाओं को कभी प्राथमिकता नहीं देता. ऑफिस में साथ काम करने वाले सम्मान दिखाता है, लेकिन आपके काम का श्रेय खुद ले लेता है. शब्दों को नजरअंदाज करें, कामों को देखें. अगर कोई बार-बार अपने शब्दों और कामों में फर्क दिखाता है, तो उस पर भरोसा ना करें.

उनकी आंखों को देखें, जो आत्मा की खिड़की है – चाणक्य नीति में कहते हैं कि अगर आप जानना चाहते हैं कि कोई झूठ बोल रहा है या कुछ छुपा रहा है तो उसकी आंखों में देखें. बार-बार पलक झपकाना, नजरें चुराना या इधर-उधर देखना, ये सब संकेत बताते हैं कि वह सच्चाई छुपा रहा है. आंखों की पुतलियों का फैलना उत्साह या धोखे का संकेत हो सकता है. आंखें मिचमिचाना या ज्यादा देर तक घूरना, ये दिखाता है कि वह आपको प्रभावित या नियंत्रित करना चाहता है. ईमानदार व्यक्ति की आंखें शांत और खुली होती हैं. जो लोग भावनाएं झूठी दिखाते हैं, वे अक्सर नजरें चुरा लेते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कमजोर लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं? – चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि किसी व्यक्ति का असली चरित्र उसके बराबरी वालों के साथ नहीं बल्कि कमजोर लोगों के साथ व्यवहार में दिखता है. देखें कि वह वेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, असिस्टेंट, अजनबी, बच्चों और जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करता है. जो सिर्फ ताकतवर लोगों का सम्मान करता है, वह आपके महत्व खत्म होते ही आपको धोखा देगा. अगर उसमें बुनियादी दया नहीं है तो उससे दूर रहें. जो वेटर के साथ बदतमीजी करता है लेकिन आपके साथ मीठा है, उस पर कभी भरोसा ना करें.

हंसी के पीछे छुपा मतलब – चाणक्य नीति में कहते हैं कि किसी की हंसी भी उसकी असली पहचान बता सकती है. सच्ची हंसी पेट से आती है, पूरे चेहरे पर दिखती है और असली खुशी दिखाती है. जबरदस्ती की हंसी सिर्फ मुंह तक सीमित रहती है, आंखें भावहीन रहती हैं, इसका मतलब वह कुछ छुपा रहा है. अगर कोई आपकी असफलता पर हंसता है तो वह आपको गिरते देखना चाहता है. जो हमेशा दूसरों पर हंसता है लेकिन खुद पर मजाक नहीं सह सकता, वह घमंडी और असुरक्षित है.

चुप रहने वाले सबसे खतरनाक – किसी व्यक्ति की ताकत उसकी चुप्पी में होती है. चाणक्य कहते हैं कि जो कम बोलता है और ज्यादा देखता है, वही असली नियंत्रण में होता है. सबसे ज्यादा बोलने वाला अक्सर सबसे असुरक्षित होता है. चुप रहने वाला सबकी कमजोरियां समझ रहा होता है. वह सुनता ज्यादा है, बोलता कम है और आपके बारे में आपसे ज्यादा जानता है. चाणक्य की रणनीति इस मामले में ऐसी रही है कि अगर आप किसी स्थिति को नियंत्रित करना चाहते हैं तो कम बोलें, ज्यादा देखें. लोग खुद ही अपने राज खोल देंगे.

जो आपके साथ गॉसिप करता है, वह आपके बारे में भी गॉसिप करता है – चाणक्य नीति में अंत में कहते हैं कि आपको ऐसे लोग मिलेंगे, जिन्हें दूसरों की बातें फैलाने में मजा आता है. उनकी गॉसिप सुनने में भले मजा आए, लेकिन वे खतरनाक हैं. चाणक्य का फॉर्मूला है कि जो आपके साथ दूसरों की बातें करता है, वह दूसरों के साथ आपकी बातें भी करेगा. ऐसे लोगों से दूर रहें, जो सिर्फ लोगों की बातें करते हैं. गॉसिप करने वाले कभी भरोसेमंद नहीं होते.


