रसोई में आटे की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, जानिए सही वास्तु टिप्स

रसोई में आटे की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, जानिए सही वास्तु टिप्स

Last Updated:

रसोई घर को सुख-समृद्धि का केंद्र माना जाता है और आटे से जुड़े कुछ वास्तु नियम घर की बरकत बढ़ाने वाले बताए गए हैं. फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार आटा कभी प्लास्टिक के डिब्बे में नहीं रखना चाहिए और उसमें तुलसी के पत्ते, केसर या चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. वहीं बासी गूंथा आटा और खाली डिब्बा आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है.

फरीदाबाद: रसोई घर सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होता, बल्कि घर की बरकत और सुख-समृद्धि का भी केंद्र माना जाता है. घर में रखा अन्न मां अन्नपूर्णा का रूप माना गया है. ऐसे में अगर रसोई में आटे को सही तरीके से रखा जाए और उससे जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए तो घर में खुशहाली बनी रहती है. वहीं छोटी-छोटी गलतियां आर्थिक तंगी और परेशानियों की वजह भी बन सकती हैं.

आटा कभी भी प्लास्टिक के डिब्बे में न रखें

फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं सबसे बड़ी गलती लोग आटे का डिब्बा चुनने में करते हैं. आटा कभी भी प्लास्टिक के डिब्बे में नहीं रखना चाहिए. आटा रखने के लिए स्टील या तांबे का डिब्बा सबसे अच्छा माना जाता है. साथ ही आटे का डिब्बा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है. इससे घर में बरकत बनी रहती है.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं अगर किस्मत चमकानी हो तो आटे में कुछ खास चीजें मिलाकर रखनी चाहिए. जैसे पांच तुलसी के पत्ते, थोड़ा सा केसर या फिर चांदी का सिक्का…इन चीजों को आटे में रखने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं. आपकी किस्मत चमक जायेगी.आटा खरीदने और पिसवाने को लेकर भी दिन तय किए गए वास्तु के अनुसार… इन बातों का भी ध्यान रखें.

आटा कब खरीदें और पिसवाएं

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं शनिवार सबसे अच्छा दिन माना जाता है. अगर शनिवार को संभव न हो तो सोमवार को आटा पिसवाना या खरीदना चाहिए. लेकिन रविवार के दिन आटा खरीदने और पिसवाने से बचना चाहिए. आटा पिसवाते समय उसमें थोड़ा सा चना भी मिलवा लेना शुभ माना जाता है.

आटे का डिब्बा कभी खाली न रखें

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं घर में आटे का डिब्बा कभी खाली नहीं रखना चाहिए. जैसे ही आटा थोड़ा कम होने लगे उसे फिर से भर देना चाहिए. इसके अलावा एक गलती जो आजकल कई महिलाएं करती है वह है रात में आटा गूंथकर फ्रिज में रख देना. जो बिल्कुल गलत हैं. बासी गूंथा हुआ आटा बीमारी और घर में कलह बढ़ाने का कारण बनता है. बासी रखा हुआ आटा मुर्दे के सामान होता है. इसलिए जितनी जरूरत हो उतना ही आटा गूंथना चाहिए.

रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए और बचा हुआ अन्न पक्षियों या कुत्तों को देना चाहिए लेकिन अन्न की बर्बादी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. अगर आटा जमीन पर गिर जाए तो उसे तुरंत साफ करना चाहिए क्योंकि अन्न को शास्त्रों में सोने के समान बताया गया है. जो लोग इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं उनके घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed