मकर राशि वालों के लिए खास दिन! रूका पैसा मिलेगा, पार्टनर के साथ बढ़ेगा प्यार

मकर राशि वालों के लिए खास दिन! रूका पैसा मिलेगा, पार्टनर के साथ बढ़ेगा प्यार

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 17 May 2026: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रशंसा मिलने की संभावना है, जबकि व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं. परिवार और रिश्तों में भी सामंजस्य बना रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने की सलाह दी गई है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: मकर राशि वालों, आज 17 मई 2026, रविवार का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. आज से पुरुषोत्तम मास का शुभ आरंभ हो रहा है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का विशेष संयोग बना हुआ है.

धार्मिक दृष्टि से यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है. मकर राशि वालों के लिए आज चंद्रमा पंचम भाव में स्थित हैं, जो बुद्धि, प्रेम, संतान और सकारात्मक ऊर्जा का स्थान माना जाता है.

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य में होगा सुधार, मन रहेगा सकारात्मक
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से राहत देने वाला रहेगा. यदि पिछले कुछ समय से कोई पुराना रोग, थकान या मानसिक तनाव परेशान कर रहा था, तो उसमें सुधार महसूस होगा. मन पहले की तुलना में अधिक शांत और सकारात्मक रहेगा.आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा.

मकर राशि वालों को मिलेगा धन
आर्थिक पक्ष आज काफी मजबूत रहने वाला है. व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है. नई योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में सराहना और उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा. रुका हुआ धन मिलने या किसी पुराने आर्थिक मामले के सुलझने की संभावना भी बन रही है.

मकर राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
पंचम भाव में चंद्रमा की स्थिति प्रेम संबंधों के लिए शुभ संकेत दे रही है। प्रेम प्रसंगों में सफलता और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. परिवार में जो मतभेद या तनाव लंबे समय से चल रहे थे, वे किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से समाप्त हो सकते हैं. परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा.
.
मकर राशि वालों को क्या रखनी चाहिए सावधानी
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. किसी भी बात को लेकर अधिक प्रतिक्रिया न दें और अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें. धैर्य और समझदारी से लिया गया निर्णय आपके लिए बेहतर साबित होगा.

मकर राशि वाले करें ये उपाय
आज रविवार का दिन है. मकर राशि वाले जातकों को सूर्य देव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें. साथ ही सात प्रकार के अनाज और दालों को मिलाकर पक्षियों को चुगाएं। इससे भाग्य मजबूत होगा, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed