Shani dev Aarti: शनि जयंती पर यहां पढ़ें संपूर्ण शनिदेव की आरती, जय जय श्री शनिदेव भक्तन ह
शनि जयंती पर पढ़ें संपूर्ण शनिदेव की आरती, जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी
Last Updated:
Shani dev Aarti: शनि जयंती के पावन अवसर पर शनि देव की आराधना और शनि आरती का विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि आरती से शनि दोष, ढैया और साढ़े साती के अशुभ प्रभावों में कमी आती है और जीवन में स्थिरता, अनुशासन व धैर्य बढ़ता है. शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ के बीच शनि आरती का सामूहिक गायन एक आध्यात्मिक वातावरण रच देता है. यहां पढ़ें संपूर्ण शनिदेव की आरती…
Shani dev Aarti: आज देशभर में शनि जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली शनि जयंती पर भगवान शनि देव की पूजा और आरती का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से शनि आरती करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. मान्यता है कि शनि जयंती सच्चे मन से की गई आरती से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को न्याय, सफलता और सकारात्मक फल प्रदान करते हैं. यहां पढ़ें संपूर्ण शनिदेव की आरती…
श्री शनि देव आरती (Shani Dev Aarti Lyrics in Hindi)
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी। सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी।।
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुज धारी। नीलांबर धार नाथ गज की आसवारी।।
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी। मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी।।
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
मोदक मिष्टान पान चढ़त है सुपारी। लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी।।
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
देव दनुज ऋषि मुनि सुमरित हर नारी। विश्वनाथ धरत ध्यान शरण है तुम्हारी।।
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
जय शनि देव महाराज की।
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


