पार्टनर के साथ खत्म होगी खटपट, भूल से भी न करें ये काम, मेष राशि में बना रहा आज ऐसा योग

पार्टनर के साथ खत्म होगी खटपट, भूल से भी न करें ये काम, मेष राशि में बना रहा आज ऐसा योग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. इससे कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. सोच बढ़ेगी और काम सार्थक होते हुए नजर आएंगे. भावनाओं पर काबू रखना होगा. चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे, जिससे घर परिवार में सुख-शांति रहेगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में मोहब्बत बढ़ेगी. लंबे समय तक चली आ रही दूरियां और गलतफहमियां खत्म होंगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज आयुष्मान योग बनने जा रहा है. दोपहर के बाद लगने वाले इस योग का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलेगा. आयुष्मान योग स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस देने वाला योग है. आज ग्रीष्म ऋतु है. माष ज्येष्ठ है. नक्षत्र भरणी है. पक्ष कृष्ण है. योग शौभाग्य है. सूर्योदय 5.30 और सूर्यास्त 7.05 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.54 से 12.50 तक रहेगा. इसमें कोई भी मांगलिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 8.53 से 10.35 तक रहेगा. इसमें किया गया काम शुभ लाभ नहीं देता.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. सोच बढ़ेगी और काम सार्थक होते हुए नजर आएंगे. हालांकि, भावनाओं पर विशेष ध्यान देना होगा. कोई भी निर्णय बेहद सोच समझकर कर लें. चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे, जिससे घर परिवार और सुख-शांति और मानसिक मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आपको सामाजिक और आर्थिक मामलों में मजबूती प्रदान करेगा.

ये वाली पुरानी बातें होंगी ताजा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि सेहत थोड़ा असहज हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ाने का खतरा रहेगा. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की परेशानी बढ़ेगी. पेट और सीने से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें. खानपान पर विशेष ध्यान दें. बाहर की खाने से परहेज करें. पर्याप्त आराम करें. योग, ध्यान और खान-पान पर नियमित ध्यान दें. प्यार और रिश्तों में मोहब्बत बढ़ेगी. लंबे समय तक चली आ रही दूरियां और गलतफहमियां खत्म होंगी. रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी. अविवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. मां से जुड़ी कुछ पुरानी बातें फिर से ताजा हो सकती हैं. घर पर ज्यादा समय देंगे. दिन अच्छा गुजरेगा.

इसमें बढ़ेंगे खर्च

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. घर और वाहन से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश करने से पहले सोच समझ लें. बचत पर विशेष ध्यान दें. नौकरी और करियर में कार्य क्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है. ध्यान और एकाग्रता के साथ काम करें. सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें. किसी भी बात पर गुस्सा होने से बचें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed