Aaj Ka Shubh Muhurat, 14 May 2026: आज 3 शुभ योग, गुरु प्रदोष व्रत, पंचांग से देखें मुहूर्त

Aaj Ka Shubh Muhurat, 14 May 2026: आज 3 शुभ योग, गुरु प्रदोष व्रत, पंचांग से देखें मुहूर्त

Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 14 May 2026: आज 3 शुभ योग में गुरु प्रदोष और गुरुवार व्रत हैं. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है, वहीं शाम 05:53 पी एम तक प्रीति योग और उसके बाद आयुष्मान् योग है. पंचांग अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, रेवती नक्षत्र, तैतिल करण, प्रीति योग, दक्षिण का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. वहीं पंचक 05:31 ए एम से रात तक है. आज द्वादशी 11:20 ए एम तक है, उसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो रही है और इस ति​थि का प्रदोष काल आज ही है, इस वजह से प्रदोष व्रत आज है.

जो लोग आज गुरु प्रदोष व्रत हैं, उनको शिव पूजा के लिए 2 घंटे से अधिक का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 4 मिनट से रात 9 बजकर 9 मिनट तक है. शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा विधि विधान से करें और व्रत कथा सुनें. उसके बाद आरती करें. वहीं जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे शुभ-उत्तम मुहूर्त 05:31 ए एम से 07:13 ए एम के बीच भगवान विष्णु की पूजा करें. उनको पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप आदि चढ़ाएं. गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. आज हल्दी, गुड़, पीला चंदन, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें. गुरु दोष दूर होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 मई 2026

आज की तिथि- द्वादशी – 11:20 ए एम तक, उसके बाद त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- रेवती – 10:34 पी एम तक, फिर अश्विनी
आज का करण- तैतिल – 11:20 ए एम तक, गर – 10:00 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- प्रीति – 05:53 पी एम तक, उसके बाद आयुष्मान्
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मीन – 10:34 पी एम तक, फिर मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:31 ए एम
सूर्यास्त- 07:04 पी एम
चन्द्रोदय- 04:00 ए एम, मई 15
चन्द्रास्त- 04:23 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:49 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:27 पी एम
अमृत काल: 08:20 पी एम से 09:49 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 15

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:31 ए एम से 07:13 ए एम
चर-सामान्य: 10:36 ए एम से 12:18 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 01:59 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:59 पी एम से 03:41 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:23 पी एम से 07:04 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:04 पी एम से 08:22 पी एम
चर-सामान्य: 08:22 पी एम से 09:41 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:17 ए एम से 01:36 ए एम, मई 15
शुभ-उत्तम: 02:54 ए एम से 04:12 ए एम, मई 15
अमृत-सर्वोत्तम: 04:12 ए एम से 05:30 ए एम, मई 15

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:31 ए एम से 07:13 ए एम
पंचक- 05:31 ए एम से 10:34 पी एम
गुलिक काल- 08:54 ए एम से 10:36 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:02 ए एम से 10:56 ए एम, 03:27 पी एम से 04:22 पी एम
राहुकाल- 03:27 पी एम से 04:22 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

नन्दी पर – 11:20 ए एम तक, फिर भोजन में.

Source link

You May Have Missed