Dainik Rashifal, 14 May 2026: आज कर्क की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, 2 राशियों पर लक्ष्मी कृपा

Dainik Rashifal, 14 May 2026: आज कर्क की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, 2 राशियों पर लक्ष्मी कृपा

Today Horoscope 14 May 2026: आज गुरु प्रदोष व्रत है. पंचांग अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी तिथि, गुरुवार दिन, रेवती नक्षत्र, प्रीति योग है. आज का दिन शिव और विष्णु कृपा प्राप्ति का है. आज कर्क राशिवालों के सुख और सुविधाओं में वृद्धि मिलेगी. आप से विरोधी भी प्रभावित होंगे. कन्या और धनु राशिवालों पर लक्ष्मी कृपा होगी, जिसेस आपको धन लाभ होगा. वहीं तुला वालों का प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है. काम के दबाव से थकान और तनाव होगा. मिथुन राशिवाले आज भगवान शंकर का पूजन करके दिन की शुरुआत करें. सफलता मिलेगी. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें दैनिक राशिफल और आज के विशेष उपाय.

मेष का राशिफल
आज मेष का दिन अनुकूलता भरा रहेगा, उच्च आत्म विशवास और सकारात्मक दृष्टिकोण से आज आप काम करें. आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिये आज आप को ज्यादा मेहनत करेंगे, कार्य क्षेत्र में लोगों को अपनी कार्य शैली से प्रभावित कर पायेंगे. जॉब और व्यापार मनोकूल रहेगा, विदेश संबंधी काम बनेंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी, आज नये दोस्त भी बन सकते है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 72% है.

वृषभ का राशिफल
आप वृषभ की राशि के लिये लाभ भाव सब से ज्यादा प्रभावी रहेगा, दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. जॉब में अपने काम के प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें. निश्चित इससे सफलता और लाभ का अनुपात बढ़ेगा. व्यापार मनुकूल रहेगा, कार्यों में सफलता मिलेगी. सुखों में वृद्धि होगी, जॉब मे अचानक कोई जिम्मेदारी आप के ऊपर आ सकती है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा, लंबे समय से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% है.

मिथुन का राशिफल
आज मिथुन की कुछ अधिक मेहनत रहेगी, पर मान-सम्मान बढ़ेगा. लोगों की मदद करने का जज्बा भाग्य के साथ को प्रबल करेगा. आर्थिक समृद्धि के लिये प्रयास अधिक करने पड़ सकते हैं. छोटे-मोटे तनाव परेशान कर सकते हैं. यात्राओं में बहुत सजगता रखने की आवश्यकता है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा, लाभ अर्जित कर पाएंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण रखें. रिश्तों के लिहाज से छोटी बातों को नजर अंदाज करें. आज आपका भाग्य 67% है. भगवान शंकर का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

कर्क का राशिफल
आज कर्क वालों के सुख और सुविधाओं को लेकर वृद्धि मिलेगी. आवश्यक कार्य पूरे होंगे. प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके व्यवहार से विरोधी भी प्रभावित होंगे. पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा. जॉब करने वाले लोगों को आज सामान्य से कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है. आज आपका भाग्य 65% है. परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए.

सिंह का राशिफल
आज सिंह राशिवालों के मन में प्रसन्नता रहेगी, पर अधिक जल्दबाजी और गलत संगत के चलते आप आज के दिन की शुभता को ख़ो सकते है, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आज अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ें. उतार-चढ़ाव में सहज रहें, यात्रा के दौरान सावधानी रखें. व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा. भाग्य 67% है. दिन की शुरुआत गणेश जी का ध्यान करके करें.

कन्या का राशिफल
आज कन्या वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान रखें, रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. जॉब के लिहाज से आपका दिन बेहतर रहेगा. प्रमोशन और आगे बढ़ाने के अवसर भी प्राप्त होंगे, पर व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव मिलेगा. नए अनुबंधों और पार्टनरशिप को लेकर आज सजग रहें. परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज आपका भाग्य 63% है. भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

तुला का राशिफल
तुला राशि के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आयेगा, आज आर्थिक मामलों पर नियंत्रण रखें. धन के अपव्यय पर ध्यान दें. स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकता है. जॉब मे उच्च अधिकारियों का साथ मिलता दिख रहा है. व्यापार के दृष्टिकोण से आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आज भाग्य का साथ 73% से अधिक रहेगा. आज आपको दिन की शुरुआत भगवान शिव का ध्यान करके करें.

वृश्चिक का राशिफल
आज वृश्चिक की राशि के लिये पंचम भाव सब से ज्यादा प्रभावी रहेगा, अपने पूर्ण मनोबल से कार्य करें, आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. पुराने लोन के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. व्यर्थ के विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें. पार्टनरशिप को लेकर सजग रहें, जॉब में भी नए अवसर प्राप्त कर पाएंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी, परिवार का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज आपका भाग्य 65% है. भगवान शिव की पूजा करके दिन की शुरूआत करनी चाहिए.

धनु का राशिफल
आज धनु आर्थिक पक्ष पर विशेष ध्यान दें, लेनदेन को लेकर सजग रहें. आज वृद्धि और उन्नति के अनेक अवसर मिलेंगे. आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा. रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. व्यापार में लाभ के योग हैं. अपनी सक्रियता आपको बढ़ानी पड़ेगी, जॉब करने वाले लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे. आज आपका भाग्य 66% है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें, नहीं तो गलतफहमी के चलते तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा, तामसिक भोजन से बचें. आज आप मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 63% है.

मकर का राशिफल
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. जॉब हो या व्यापार जोखिम उठाने से आज बचें. व्यापार में किसी भी नए लेनदेन मे थोड़ी सावधानी बरतें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ध्यान रखने की जरूरत है. जीवनसाथी से मतभेद और पारिवारिक कलह के योग हैं. आज भाग्य का साथ 60% है. आज आपको हनुमान चालीसा का पाठ करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए.

कुंभ का राशिफल
कुंभ की राशि के लिए आज धन भाव पूर्णता प्रभावित रहेगा. लेन देन और खर्च पर पूरा ध्यान रखें, आज आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार में आर्थिक सुधार के संकेत हैं. आप आज अपने काम को लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों में सफल होगे, यात्रा के योग हैं. जॉब में आज आपको नए अवसर मिलेंगे. आज आपका भाग्य 65% है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है. दिन की शुरुआत आपको मां दुर्गा का पूजन करके करें. भाग्य का साथ 56% है.

मीन का राशिफल
आज मीन राशि को भावुकता से बचना चाहिये और उच्च मनोबल से कार्यक्षेत्र में अपने कर्तव्य का निर्वाह करने से बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं. आज कर्म के देवता शनि देव चन्द्रमा के साथ आपकी ही राशि में विराजमान हैं. आपके लिये शुभ गोचर है. दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन विशेष ऑफर या अवसर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, व्यापारिक लेनदेन भी ठीक रहेगा. पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य है. स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. भगवान गणेश का तिलक करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए. भाग्य का साथ 80% है.

Source link

You May Have Missed