चंद्रमा और शनि के एक साथ होने से आपको मिल सकता है धोखा, सफलता मिलना कठिन
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 13 may 2026: ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज 13 मई है और यह नम्बर बुध का माना गया है. उन्होंने कहा कि बुध ग्रह षड्यंत्रकारी ग्रह कहा जाता है क्योंकि यह अपने परिणाम आकस्मिक और हैरान करने वाले देता है. उन्होंने कहा कि 13 नंबर अनलकी भी माना जाता है, इसलिए कल का दिन इंस्पेक्टेड रहने वाला है .
Aaj Ka Gemini Horoscope 13 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): 13 मई बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार 13 अंक का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संवाद और तर्क का कारक कहा जाता है. लेकिन जब यही बुध कमजोर या अस्त अवस्था में होता है, तब व्यक्ति के निर्णय प्रभावित होने लगते हैं. आज का दिन भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है, जहां मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में रुकावट आ सकती है. कई काम बनते-बनते अटक सकते हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
बुध अस्त होने से बढ़ सकती हैं परेशानियां
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस समय बुध ग्रह अस्त अवस्था में चल रहा है, बुध को षड्यंत्रकारी ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि यह अचानक और चौंकाने वाले परिणाम देता है. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध ही हैं, इसलिए इसका सीधा प्रभाव इस राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा. आज आप किसी काम में पूरी मेहनत और ईमानदारी से जुटेंगे, लेकिन अंतिम समय में परिस्थितियां बदल सकती हैं. जिस लक्ष्य को पाने के बेहद करीब होंगे, वहीं जाकर रुकावट आने की संभावना बन सकती है, इससे आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है और मन में निराशा पैदा हो सकती है.
विष कुंभ योग बना सकता है काम बिगड़ने का कारण
आज के दिन बनने वाला विष कुंभ योग भी मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. इस योग के प्रभाव से मेहनत का परिणाम शून्य हो सकता है. कई बार व्यक्ति पूरी तैयारी करता है, लेकिन परिणाम उम्मीद के विपरीत मिलते हैं. कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है और कुछ लोग आपके भरोसे को भी तोड़ सकते हैं, इसलिए किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है.
यात्रा और रिश्तों में बरतें सावधानी
चंद्रमा और शनि की युति आज भावनात्मक तनाव और धोखे के संकेत दे रही है, यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो अतिरिक्त सावधानी रखें. रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और करीबी लोगों से मनमुटाव होने की संभावना भी बन रही है. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, वरना विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. ज्योतिषीय प्रभावों के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए आज खुद को शांत रखना सबसे जरूरी होगा. मेडिटेशन, योग और सकारात्मक सोच आपको तनाव से बाहर निकालने में मदद करेगी. वहीं गुरु बृहस्पति की मजबूत स्थिति कुछ हद तक राहत भी दे सकती है, लेकिन राहु की दृष्टि के कारण आर्थिक मामलों और निवेश में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी रहेगा. धैर्य और संयम के साथ लिया गया निर्णय ही आज आपके लिए लाभकारी साबित होगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


