आज बदलेगी कर्क राशि की किस्मत! विशकुंभ योग खोलेगा सफलता के रास्ते, लेकिन रहना होगा सावधान

आज बदलेगी कर्क राशि की किस्मत! विशकुंभ योग खोलेगा सफलता के रास्ते, लेकिन रहना होगा सावधान

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 13 May: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि विशकुंभ योग का प्रभाव कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान भी संभव है. 

Aaj Ka Kark Rashifal 13 May 2026 (कर्क राशि टुडे): हमारे दैनिक जीवन में ग्रहों नक्षत्रों और योग का विशेष महत्व है, जो कुछ भी हमारे साथ दैनिक जीवन में होता है उन सब के पीछे कहीं न कहीं गृह, नक्षत्रों की चाल छिपी होती है. ऐसी ही एक चाल लेकर आ रहा है आज का दिन. आज बुधवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए कई मायनों में विशेष रहने वाला है. आज ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि का प्रभाव दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र और विशकुंभ योग का संयोग बन रहा है, जो कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत दे रहा है. साथ ही बालव करण का प्रभाव कार्यों में स्थिरता और सफलता प्रदान करेगा. धार्मिक दृष्टि से भी आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि आज अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. हालांकि दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान खरीददारी या नए कार्य शुरू करने से बचना शुभ रहेगा.

पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि विशकुंभ योग का प्रभाव कर्क राशि वालों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान भी संभव है. आज आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ दिला सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन आध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा.

क्या है विशकुंभ योग ? 
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि विशकुंभ योग वैदिक ज्योतिष के 27 प्रमुख योगों में से एक माना जाता है, जो सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति से बनता है. ज्योतिष शास्त्र में इसे ऐसा योग माना गया है, जिसमें व्यक्ति को अपने कार्यों और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. “विशकुंभ” का अर्थ कठिन परिस्थितियों या बाधाओं से जुड़ा माना जाता है, इसलिए इस दौरान जल्दबाजी, विवाद और क्रोध से बचना शुभ माना जाता है. हालांकि धैर्य, संयम और समझदारी से किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है. धार्मिक दृष्टि से इस योग में पूजा-पाठ, ध्यान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी माना गया है.

दैनिक जीवन पर विशकुंभ योग का प्रभाव 

  • आज मिलेगा जीवन साथी का सहयोग: प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मधुरता लेकर आएगा. जो लोग लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में थे, उन्हें आज स्पष्टता मिल सकती है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आपसी विश्वास बढ़ेगा. विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मानसिक तनाव को कम करेगा. शाम के समय साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी.
  • नौकरी में मिलेगा प्रमोशन: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ माना जा रहा है. विशकुंभ योग का प्रभाव भी आज आपके करियर में देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा। किसी नए सौदे या साझेदारी से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि राहुकाल के समय किसी बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा.
  •  छात्रों को मिलेगी नई दिशा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा. जो छात्र करियर को लेकर चिंतित हैं, उन्हें आज कोई नई दिशा या अवसर मिल सकता है. तकनीकी और शोध कार्यों से जुड़े छात्रों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा.
  • महिलाओं को रहना होगा सतर्क: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी. गृहणियों के लिए दिन शुभ रहेगा और घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा हो सकती है. कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यों में सराहना मिलेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन सामान्य रहेगा, हालांकि अधिक थकान से बचना आवश्यक है. धार्मिक कार्यों और अपरा एकादशी व्रत से मानसिक शांति प्राप्त होगी.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: हरा

आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा. आज गणेश स्तुति करें और मोदक और दूर्वा भगवान गणेश को चढ़ाएं. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज के दिन ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देना भी फलदायक रहेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed