आज का राशिफल: कर्क, कन्या समेत 6 राशियों को गणेशजी की कृपा से होगा धन लाभ, सिंह समेत 3 राश
मेष का राशिफल
मेष राशि वालों को आज भावुकता से बचना होगा. अपने कार्यक्षेत्र में स्थिरता को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे, जॉब मे कार्य में विलंब होता हुआ दिख रहा है लेकिन निरंतर और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आज सफल बनाएगा. व्यापार में सामान्य स्थितियों, कानूनी संबंधी अड़चन दूर होंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और मांगलिक कार्य या परिवार के साथ घूमने की योजनाएं बनेगी. आज अपनी भावुकता को नियंत्रित करने और सफलता को बढ़ाने के लिए पूजा के नित्य क्रम में भगवान शंकर का जलाभिषेक अवश्य करें. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा.
वृषभ का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आने वाला है. मेहनत का फल जरूर मिलेगा लेकिन अपने काम से अत्यधिक उम्मीदें पूरी ना होती देखने पर आप कुछ तनाव ग्रस्त हो सकते हैं. जॉब में बदलाव और बड़े निर्णय लेते समय आज सजग रहें. व्यापार के लिए आज का समय उत्तम और लाभ की स्थितियां हैं, जो लोग अपने बिजनेस को बाहरी देशों से जोड़ना चाहते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहने वाला है और रिश्तों में निकटता है. भाग्य का साथ 52% तक रहेगा. आज का दिन सफल बनाने के लिए मां लक्ष्मी का पूजन जरूर करें.
मिथुन का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. लंबे समय से सोचे हुए कार्यों पर अगर ध्यान देंगे तो निश्चित उन्हें पूरा कर पाएंगे. आज आपका अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा और धन लाभ की स्थितियां रहेंगी. जॉब मे स्थिरता को लेकर सकारात्मक प्रभाव रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज थोड़ा सजगता से निर्णय लेने होंगे, हालांकि विरोधी सक्रिय रहेंगे. रिवारिक रिश्तों में सहजता ,स्वास्थ्य अनुकूल, भाग्य का साथ 68%
कर्क का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है. भाग्य का हर कदम पर साथ रहेगा. कार्यक्षेत्र मे लोगों का सहयोग रहेगा, वहीं जॉब में स्थायित्व बढ़ेगा. आज आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें आज विस्तार और व्यापारिक उन्नती के लिए प्रयास रत रहना चाहिए. अचानक से कोई रुकावट आपकी जल्दबाजी के कारण आ सकती है, सजग रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों में सहजता और किसी नई शुरुआत के लिए अनुकूल समय रहेगा. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा. भगवान गणेश का पूजन करें और हरी चीजों का दान भी करें.
सिंह का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका भी मिलेगा. कार्यक्षेत्र मे लोगों से संपर्क बढ़ेगा और करियर में नए अवसर प्राप्त होगे. सीनियर का सहयोग रहेगा. आज आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर जितना सजग रहेंगे, उतना ही सरलता से अपने गोल्स को पूरा कर पाएंगे. वहीं आज व्यापारिक गतिविधियां तेज करने की जरूरत रहेंगी, नए तरीकों से आप लोगों का ध्यान अपने व्यापार की तरफ खींचने मे सफल रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में भी उतार चढ़ाव रहेगा. आज आपका भाग्य 55% तक रहेगा. गणपतिजी को गुड़ और दूर्वा चढ़ाएं.
कन्या का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन का उत्साह से भरा होगा. अपने काम से आप लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, जो आपके लिए सुखद अनुभव के साथ भविष्य में मिलने वाले अवसरों को भी दर्शाता है. इसलिए सकारात्मक दृष्टि से अपने व्यवाहर और कार्यों को प्रदर्शित करें. जॉब के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा लेकिन किसी विशेष निर्णय को लेकर हो रहे विलम्ब से तनाव मिल सकता है. व्यापार में वृद्धि धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और पारिवारिक रिश्तो में उत्तार-चढ़ाव रहेगा. भाग्य 77% तक रहेगा. गणेशजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला का राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आपके कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रहेंगे. किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाएं और लोगों से विरोध लेने से बचें. वहीं व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा. गर्मी में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें और किसी तीर्थयात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आज आपका भाग्य 59% तक रहेगा. आज आपको मां लक्ष्मी की पूजा करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए.
वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहेगा. अधिक मेहनत से कार्य सफल होंगे लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. आज व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन गतिशील रहेगा. जॉब में नई जिम्मेदारीयों के साथ स्थान-परिर्वतन के योग भी बन रहा है. माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है. संतान पक्ष को लेकर तनाव रह सकता है. पारिवारिक रिश्ते सहज, नए संबंधों से जुड़ाव रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज आपको भाग्य का साथ 59% मिलेगा. गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें.
धनु का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई संभावनाओं को लेकर आया है. आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ रहेगा. आज आपकी रचनात्मक क्षमता कार्यों को बेहतर परिणाम देगी. जॉब और नए प्लेस्मेट को लेकर दिन अनुकूल रहेगा. वहीं व्यापारिक वृद्धि के लिए मार्केटिंग को लेकर कुछ नया करेंगे, जो आपको सफलता प्रदान करेगा. परिवार से आपको सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज आपका भाग्य 70% तक साथ देगा. हरी चीजों का ध्यान करें और गणेशजी के बीज मंत्र का 108 बार जप करें.
मकर का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज अधिक मेहनत करने वाला दिन है. कार्यक्षेत्र में विस्तार, निवेश और धन लाभ की स्थितियां बनेंगी, जॉब में बेहतर परिणाम मिलेंगे. नए प्रयास करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. व्यापारिक दृष्टिकोण से आज काम बनते दिखाई पड़ रहे हैं. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. संतान पक्ष से कुछ चिंता रहेगी. परिवारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपका भाग्य 65% तक रहेगा.
कुंभ का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन कामों को लेकर असमंजस की स्थितियां रहेगी. आज आपको काफी सोच विचार करके अपने कामों को पूरा करना चाहिए. वहीं आज किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता रहेगी. आपकी प्लानिंग और लगन सभी कामों में आपको सफल बनाएगी. बिजनेस के लिहाज भागदौड बनी रहेगी. पारिवारिक रिशतों में सहजता रहेगी और संबंध सुधरेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा लेकिन खान-पान को लेकर लापरवाही ना बरतें. आज भाग्य का साथ 63% तक रहेगा. आज आपको भगवान गणेश का पूजन करके दिन की शुरुआत करनी चाहिए.
मीन का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विस्तार और सुखों मे वृद्धि लेकर आ रहा है. आज अपने कामों को एकाग्रता के साथ कर पाएंगे. जॉब हों या व्यापार आज अनुभवी लोगो का सहयोग आपको बेहतर परिणाम अर्जित कराएगा. आज नए निवेश कर सकते हैं और धन लाभ के अवसर सामने आएंगे. वही कोई पुराना मित्र भी आज मिल सकता है. परिवारिक रिश्तों मे सहजता रहेगी. स्वाथ्य का जरूर आज ध्यान रखें. भाग्य का साथ 74% तक रहेगा. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


